Move to Jagran APP

बिहार के नालंदा में बच्चों के विवाद में दंपती को मारी गोली, पत्नी की हालत नाजुक

बिहार के नालंदा जिले में बेखौफ बदमाशों ने पति-पत्‍नी पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि मामला बच्‍चों के विवाद से शुरू हुआ। हालांकि कई लोग छेड़खानी का मामला भी बता रहे हैं। बहरहाल घायल महिला के पिता ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 02:38 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 06:01 PM (IST)
बिहार के नालंदा में बच्चों के विवाद में दंपती को मारी गोली, पत्नी की हालत नाजुक
बदमाशों ने पति-पत्‍नी को गोली मारी, सांकेतिक तस्‍वीर ।

पटना/ नालंदा, जेएनएन। बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में शेरपुर गांव में बदमाशों ने पति-पत्‍नी को गोली मारकर जख्‍मी कर दिया। बताया जा रहा है कि मामला बच्‍चों के विवाद से शुरू हुआ था। यह मामला शुक्रवार की देर रात का ही है।

loksabha election banner

गांव वालों के मुताबिक बच्चों के विवाद में दो पक्षों के लोग भिड़ गए। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दंपती को गोली मार दी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल ऑटो चालक धनंजय कुमार व उसकी पत्नी बबीता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। युवक को गुर्दे व महिला को पंजड़े में गोली लगी है। इधर, जानकारी मिलते ही नूरसराय थानाध्यक्ष ने दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंच कर घायल दंपती से उसका बयान लिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला की हालत चिंताजनक है।

चार लोगों पर गोली मारने का आरोप

थानाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम खेलने के दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों की महिलाएं भिड़ गईं। देखते-देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के चार लोग आए और दंपती को गोली मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद गांव में कोहराम मच गया। थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

आरोपितों की तलाश में छापेमारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडि़त महिला के पिता ने गांव के ही कारू, रविन्द्र, मनीष व उसकी मां को नामजद आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि इस घटना में संलिप्त आरोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस संंबंधित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। मुखबिरों को भी उनकी तलाश में लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.