चार ईट-भट्ठा संचालकों पर एफआइआर
सालिमपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे चार ईट-भट्ठा संचालकों पर खनन विभाग ने स्थानीय थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।
बख्तियारपुर। सालिमपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे चार ईट-भट्ठा संचालकों पर खनन विभाग ने स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि खनन विभाग के सहायक निदेशक राजेश कुमार कुशवाहा के बयान पर विधिपुर स्थित ईट-भट्ठा संचालक प्रभातचंद्र कुमार, लखीपुर स्थित भट्ठा संचालक विजय कुमार शर्मा, सुबोध कुमार तथा सुंदरपुर स्थित भट्ठा संचालक देवेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अनुसंधान कर रही है। मोकामा में अधेड़ की हत्या कर ट्रैक पर फेंका शव
संसू, मोकामा: स्थानीय थाने की पुलिस ने मोकामा-शिवनार रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक से एक अधेड़ का शव बरामद किया। बुधवार देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। इंस्पेक्टर राजनंदन शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव देखकर पता चलता है कि अधेड़ की हत्या कर यहां शव फेंक दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। चोरी की टेंपो के साथ बदमाश गिरफ्तार
संसू, मोकामा: स्थानीय थाने की पुलिस ने सिस्वनी गाव निवासी गणपत उर्फ सोनू को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गयी एक टेंपो भी बरामद की गई है। पुलिस चोरी में शामिल गणपत के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। मोकामा में नौ सौ लीटर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
संसू, मोकामा : स्थानीय थाने की पुलिस ने विभिन्न स्थानों से छापेमारी कर मंगलवार को नौ सौ लीटर अंग्रेजी व देसी शराब जब्त की। इस दौरान चार तस्करों को भी दबोचा गया है। उनकी निशानदेही पर अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करी में कई लोगों के शामिल होने की सूचना है।