Move to Jagran APP

बिहारः दो लड़कों के प्यार में पड़ी महिला के साथ हो गई फिल्मी घटना, सबके सामने बताई पूरी कहानी

अपने प्रेमी से धोखा खाकर इंसाफ के लिए बखरी थाना पहुंची एक विवाहिता की आपबीती फिल्मी कहानी को सच करती दिख रही है। महिला ने पति से मनमुटाव होने पर उसके दोस्त पर भरोसा जताया था। अब थाने पहुंच कर मदद मांग रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 08:52 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 08:52 PM (IST)
बिहारः दो लड़कों के प्यार में पड़ी महिला के साथ हो गई फिल्मी घटना, सबके सामने बताई पूरी कहानी
एक महिला को पति को छोड़ उसके दोस्त पर भरोसा जताना महंगा पड़ा। सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सहयोगी, बखरी (बेगूसराय) : प्यार अंधा होता है। होश की बजाए जोश और भावना में उठाया गया कदम गलत हो जाता है। प्रेमी से धोखा खाकर इंसाफ के लिए बखरी थाना पहुंची एक विवाहिता की आपबीती इसे सच करती दिख रही है। महिला समस्तीपुर जिला की रहने वाली है। उसने बताया कि छह वर्ष पूर्व उसकी शादी बखरी थाना क्षेत्र में हुई थी। वह हंसी खुशी अपने परिवार के साथ रह रही थी। तीन वर्ष तक उससे संतान नहीं हुई। इससे पारिवारिक तनाव बढ़ने लगा। इसी बीच उसके पति के मित्र बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव निवासी बैजनाथ साह के पुत्र रोहित कुमार का उसके घर आना जाना था। रोहित ने पति पत्नी के मनमुटाव की खाई को और चौड़ा करने लगा। इससे पति पत्नी में विवाद बढ़ने पर दोनों अलग रहने लगे।

loksabha election banner

महिला ने कहा है कि रोहित हमेशा उसके संपर्क में रहने लगा। इसी दौरान रोहित ने महिला को शादी का प्रलोभन दिया। वह उसके बहकावे में आ गई। तीन वर्ष पूर्व रोहित उसे लेकर तमिलनाडु चला गया और उसे वहीं रखने लगा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। रोहित ने उसे उसकी बहन के घर झंझारपुर पहुंचा दिया। साथ ही कहा कि उचित समय आने पर वह दोनों शादी कर लेंगे। इस दौरान महिला को एक बच्चा पैदा हुआ, परंतु उसकी मृत्यु हो गई। महिला ने बताया कि 12 जून को उसे रोहित की शादी का पता चला तो उसने उससे संपर्क करना चाहा, परंतु बात नहीं हो सकी। उसके घर वाले उसकी शादी की सभी तैयारी कर चुके हैं। तिलकोत्सव भी हो चुका है। यह पता चलने पर वह इंसाफ के लिए थाने की शरण ली है। महिला ने आवेदन में रोहित और उसके परिवार वालों से जान का खतरे की भी बात कही है। इधर, पूछे जाने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन तथा उसकी सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.