पटना के रूपसपुर में महिला की चाकू गोदकर हत्या, आरोपित फरार
पटना के रूपसपुर थाने की सचिवालय कालोनी में शुक्रवार की सुबह एक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए हैं।
पटना, जेएनएन। बिहार की राजधानी पटना में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। रोजाना यहां अपराधियों द्वारा तरह-तरह से वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। शायद पुलिस से डर खत्म होने की वजह से दबंगों को एेसा दुस्साहस करने का मौका मिल रहा है। ताजा मामला रूपसपुर थाने की सचिवालय कालोनी का है। यहां शुक्रवार की सुबह एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे की है। मृतक महिला एक प्राइवेट संस्था में काम करती थी। रोज की तरह वे काम पर निकली थी। इसी दौरान उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना आरपीएस इंजीनियरिंग कालेज के पास की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस भी जांच के लिए पहुंची है। महिला के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।