Move to Jagran APP

मनचलों की फब्तियों पर महिला डॉक्टरों ने पकड़ा कॉलर, कर दी लात-घूसों की बरसात

पटना एम्स परिसर में दो मनचलों को गुरुवार की देर रात महिला डॉक्टरों से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। दोनों ने जमकर पहले शोहदे की पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 10:16 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 10:16 AM (IST)
मनचलों की फब्तियों पर महिला डॉक्टरों ने पकड़ा कॉलर, कर दी लात-घूसों की बरसात
मनचलों की फब्तियों पर महिला डॉक्टरों ने पकड़ा कॉलर, कर दी लात-घूसों की बरसात

पटना, जेएनएन। कार सवार एम्स, पटना की दो महिला डॉक्टरों से गुरवार की देर रात छेड़खानी करना मनचलों को महंगा पड़ा। दोनों डॉक्टरों ने साहस का परिचय देते हुए दोनों मनचलों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना फुलवारीशरीफ थाना के चुनौती कुआं के नजदीक हुई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मनचलों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला डॉक्टरों को थाने में आकर लिखित शिकायत करने को कहा, लेकिन वे तैयार नहीं हुईं। इस कारण पुलिस ने उन दोनों लफंगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

loksabha election banner

कार ओवरटेक कर रोका रास्ता

जानकारी के अनुसार, एम्स की दो महिला डॉक्टर कार से वापस अस्पताल के आवासीय परिसर आ रही थीं। बाल्मी से ही बाइक सवार दो मनचले उनकी कार का पीछा कर रहे थे। चुनौती कुआं के नजदीक सुनसान जगह पाकर उन्होंने ओवरटेक कर कार रोक दी। कार चला रहीं महिला डॉक्टर तुरंत शीशा उतारा और गाड़ी रोकने का कारण पूछा। इस पर मनचले उनसे अभद्र भाषा में अनाप-शनाप कहने लगे।

पड़े कुछ हाथ तो भागने लगे शोहदे

मनचले बदसलूकी कर ही रहे थे कि चालक के बगल वाली सीट पर बैठीं महिला डॉक्टर बाहर निकलीं और लफंगों की तरफ लपकी। जब तक दोनों शोहदे कुछ समझ पाते, तब तक दोनों डॉक्टरों ने उन्हें पकड़ लिया और लात-घूसों की बरसात कर दी। वे भागने की कोशिश कर ही रहे थे कि सड़क पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीर भी वाहन रोककर उनपर हाथ साफ करने लगे। स्थानीय लोगों में से ही किसी ने पुलिस को इत्तिला कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.