फतुहा में खिड़की की जाली काटकर घर से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
फतुहा के सोनारू पटेल नगर में पत्रकार सुधीर सिंह के घर रविवार रात अज्ञात चोरों ने खिड़की की जाली तोड़कर ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड तस्वीर
HighLights
पत्रकार सुधीर सिंह के घर लाखों की चोरी हुई।
चोरों ने खिड़की की जाली तोड़कर सेंध लगाई।
पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।
संवाद सूत्र, फतुहा। थाना क्षेत्र में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने सोनारू पटेल नगर स्थित पत्रकार सुधीर सिंह के घर में घुसकर खिड़की का जाली तोड़कर बीस हजार रुपये नकद और लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात व कपड़े चुरा लिए। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है।
अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज
पीड़ित पत्रकार सुधीर सिंह ने सोमवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ फतुहा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि घटना की रात उनके सभी परिवार के सदस्य किसी कार्यक्रम में गए थे और वह भी अपने पत्रकारिता के कार्य में व्यस्त थे। रात आठ बजे घर लौटकर सो गए।
सोमवार सुबह जब उन्होंने घर का दरवाजा खोला, तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था। जब उन्होंने खिड़की की ओर देखा, तो पाया कि जाली टूटी हुई है और घर का सामान बिखरा हुआ है। आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था, जिसमें बीस हजार रुपये नकद, सोने की ज्वेलरी, कान की बालियां, चांदी की नथुनी और पायल समेत लगभग तीन लाख रुपये का सामान गायब था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
