विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में पुलिस और हथियार तस्करों के बीच मुठभेड़, 1200 से ज्यादा कारतूस बरामद; एक के पैर में लगी गोली

Published: Thu, 12 Mar 2026 12:39 AM (IST)

फतुहा के सिरपतपुर गांव में पुलिस और हथियार तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक तस्कर सुंदरम उर्फ भोला के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल भेजा गया।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फतुहा। फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार की देर शाम अंतरजिला के हथियार तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपित सारण तेलपा निवासी इंद्रमोहन सिंह के पुत्र सुंदरम उर्फ भोला के पैर में लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव में कुछ अपराधी एकजुट हुए है। उनके पास भारी मात्रा में गोली और हथियार है। जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। स्थानीय थाने की पुलिस टीम घेराबंदी की।

अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी

इसी बीच एक अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कर दिया। इसमें में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। घटनास्थल से 12 सौ से ज्यादा जिंदा कारतूस के अलावा हथियार बरामद हुए हैं। 

मौके से सारण तेलपा निवासी द्वारिका सिंह के पुत्र सुजीत कुमार उर्फ गबरू, बाढ़ निवासी स्व. कृष्ण यादव के पुत्र सत्यरोहण यादव उर्फ भालू यादव एवं फतुहा सोनारू निवासी पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को देखकर भागने लगे सभी

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देख सभी आरोपित भागने लगे।पहले अपराधियों की ओर से पुलिस पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली एक अपराधी सारण तेलपा निवासी इंद्रमोहन सिंह के पुत्र सुंदरम उर्फ भोला के पैर में लग गई। 

यह गिरोह द भारी मात्रा में कारतूसों की सप्लाई करने वाला था और अवैध हथियारों की डील होने वाली है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह का संबंध अन्य जिलों से है तथा बरामद कारतूसों की सप्लाई किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना के तहत की जा रही थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना को टाल दिया गया है। अब पुलिस अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास एवं बरामद कारतूसों के स्रोत के संबंध में जांच कर रही है।

बिहार में जून से अब तक हुए मुठभेड़ 

  • 11 जून 2025 बिहटा में पुलिस हिरासत से भाग रहे हत्यारोपित को पैर में मारी थी गोली।
  • 13 जून खुशरूपुर में पुलिस टीम पर फायरिंग। अपराधी के पैर में गोली मारी गई।
  • 13 जून दानापुर में आरोपित ने की फायरिंग कर दी। पुलिस ने उसके पैर में मारी गोली।
  • 25 जून जेपी गंगा पथ पर एसटीएफ ने आठ मामलों में वांछित अपराधी के पैर में मारी गोली।
  • 7 जुलाई मालसलामी में ईंट-भट्ठे के पास पुलिस मुठभेड़ में विकास उर्फ राजा हुआ ढेर ।
  • 13 जुलाई रानी तालाब में लूटपाट के मामले में गिरफ्तार आरोपित के पैर में मारी गई गोली।
  • 6 अगस्त कुख्यात को पकड़ने गई पुलिस पर फुलवारीशरीफ क्षेत्र में कर दी फायरिंग। जवाब में अपराधी के पैर में मारी गई गोली।
  • 15 अगस्त रानी तालाब में आरोपितऔर पुलिस के बीच मुठभेड़ पुलिस ने आरोपित के पैर में मारी गोली।
  • 17 अगस्त आलमगंज में पुलिस और कुख्यात के बीच एक मुठभेड, पैर में मारी गई गोली।
  • 16 नवंबर खुसरूपुर में पुलिस और इनामी अपराधी के बीच मुठभेड़। अपराधी के पैर में लगी गोली।
  • 10 दिसंबर जानीपुर में बैंककर्मी से रंगदारी मांगने वाले आरोपित के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली।
  • 2 जनवरी 2026 खगौल में इनामी अपराधी के साथ मुठभेड़, पुलिस ने उसके पैर में मारी गोली।
  • 15 जनवरी मनेर में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूटकांड के आरोपित के पैर में गोली मार दी गई।
  • 22 जनवरी मसौढी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अपराधी के साथ मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली।
  • 1 मार्च: जेपी गंगा पथ पर पुलिस मुठभेड़ जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में लगी गोली।