Move to Jagran APP

भोजपुर में पिता ने ही पुत्र को मार दी गोली, गंभीर हालत में चल रहा इलाज, यह कारण बता रहा बेटा

भोजपुर जिले के बिहियां थाना क्षेत्र के बिहिया टावर रोड स्थित नगर पंचायत के समीप शनिवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मी को गोली मार दी गई। घायल युवक ने अपने पिता पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 02:19 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 02:19 PM (IST)
भोजपुर में पिता ने ही पुत्र को मार दी गोली, गंभीर हालत में चल रहा इलाज, यह कारण बता रहा बेटा
अस्‍तपाल में घटना का कारण बताता सनोज कुमार। जागरण

आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के बिहियां थाना क्षेत्र के बिहिया टावर रोड स्थित नगर पंचायत के समीप शनिवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मी को गोली मार दी गई। गोली मारने का आरोप पिता पर ही लगा है। जख्मी युवक को गोली दाएं साइड सीने में लगी थी जो आपरेशन कर निकाल दी गई है। इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक 30 वर्षीय  सनोज कुमार तरारी थाना क्षेत्र के तरारी गांव निवासी रामविलास राम के पुत्र हैं। वे बिहिया नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर पदस्थापित हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

पूर्व से चला आ रहा विवाद 

इधर, जख्मी सनोज कुमार ने बताया कि उसके पिता रामविलास राम एवं उधारी नामक व्यक्ति से कुछ दिनों से आपसी विवाद चला रहा है। वे एक लाख रुपये देने या तो नौकरी छोड़ने की धमकी दे रहे थे। शनिवार सुबह जब सनोज कुमार बिहिया नगर पंचायत के पास सफाई कर रहे थे उसी दौरान वे सभी बाइक पर सवार होकर आए और उसे गोली मार दी। वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से  सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज कराया जा रहा है। 

तीन लोगों पर घटना में संलिप्त होने का आरोप

जख्मी सनोज कुमार ने बक्सर जिला के बगेनगोला गांव निवासी उधारी डोम,उसके पुत्र बौल राम एवं अपने पिता रामविलास राम पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। कि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटना की सूचना सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ.अरुण कुमार,डॉ. विकास सिंह व मुर्छक डॉ.उदय कुमार आरा सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी को देख उसका हाल जाना। इलाज कर रहे सर्जन  डा विकास सिंह ने बताया कि घायल युवक का ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि जख्मी युवक को गोली दाएं साइड सीने में लगी थी जो गर्दन में जाकर फंस गई थी। गोली लगने से उसका खून काफी बह गया है। अभी मरीज स्टेबल है। हालांकि,अभी उसे एक सप्ताह तक यही भर्ती रखा जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.