तेजी से बदल रहा मौसम, रात व दिन में 15 डिग्री का अंतर
पटना। प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा। बुधवार को राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान पटना रह
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 02:28 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 02:28 AM (IST)
पटना। प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा। बुधवार को राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान पटना रहा। अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, गया राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौटने के बाद राज्य के तापमान में गिरावट आना शुरू हो गया है। अगले एक सप्ताह में राजधानी के तापमान में और गिरावट आ सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल राजधानी का आसमान एकदम साफ है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें