Cyclone Fani: पटना में चली धूल भरी आंधी, गोपालगंज और सिवान में बारिश
पटना में फनी तूफान का असर शुक्रवार को दिखा। सुबह कुछ देर धूप के बाद आसमान में बादल छा गए। वहीं सिवान और गोपालगंज में आंधी-बारिश हुई।
पटना, जेेएनएन। बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान फेनी का असर शुक्रवार को पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में दिखने को मिला। पटना सुबह कुछ देर के लिए निकली धूप के बाद आसमान में बादल की छा गया। दोपहर में करीब आधे घंटे तक धूल भरी आई फिर तेज हवा चलनी शुरू हो गई। खुसरूपुर में बारिश भी हुई। राजधानी के अलावा सिवान के गुठनी में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। वहीं गोपालगंज और बक्सर में भी बूंदाबांदी हुई। इधर, छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर महेंद्रनाथ विश्वकर्मा मंदिर के समीप आंधी के कारण एक पेड़ का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया। घटना में पेड़ के नीचे दबने से रसूलपुर थाना क्षेत्र के बलिया पंचायत निवासी 55 वर्षीय योगेंद्र पांडे की मौत हो गई।
दिखी कुछ देर धूप फिर छाए बादल
मौसम विभाग के पूर्व में लगाए गए अनुमान के मुताबिक राजधानी में तेज तेज हवा के साथ बारिश हुई। सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा गया। बिहार के कई जिलों में बरसात के साथ आंधी आई। इधर, तेज हवा के सूरज पर बादलों का साया आ गया। इससे पटना का पारा भी नीचे आया। एेसे में पटनाइट्स भी खुशगवार मौसम का आनंद लेने के लिए बाहर निकले। पार्कों में लोगों का जुटान हुआ। शुक्रवार को पटना का तापमान अधिकतम में 39.4 पर पहुंच गया। न्यूनतम में ये आंकड़ा 29.0 पर रहा। इसी तरह गया का अधिकतम तापमान 39.1 तो न्यूनतम टेम्प्रेचर 26.8 पर आ गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप