यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: पटना के फेमस डॉक्टर JDU में हुए शामिल, चिकित्सा के क्षेत्र में रहा है अहम योगदान
DR Mahesh Kumar पटना के जाने-माने चिकित्सक डॉ. महेश कुमार ने रविवार को जदयू की सदस्यता हासिल की। डॉ. महेश ...और पढ़ें

HighLights
- पटना के फेमस डॉक्टर ने जेडीयू की सदस्यता हासिल की
- डॉक्टर महेश कुमार पटना के जाने-माने डॉक्टर हैं
- सदस्यता लेने के दौरान कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे
राज्य ब्यूरो,पटना। Bihar Politics News Today: डॉ. महेश कुमार ने रविवार को जदयू की सदस्यता हासिल की। वह सिसरो अस्पताल से जुड़े हैं। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जदयू प्रदेश कार्यालय में डॉ. महेश को जदयू की सदस्यता दिलायी।
जदयू विधान पार्षद सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व विधायक मुजाहिद आलम व प्रदेश महासचिव वासुदेव कुशवाहा भी इस मौके पर मौजूद थे।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डा. महेश के पार्टी में आने से दल को मजबूती मिलेगी। इनका चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान रहा है। इनकी चिकित्सकीय सेवा लेने वालों की संख्या काफी बड़ी है।
नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर ली सदस्यता
वहीं डॉक्टर महेश कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों एवं विकासकार्यों में भरोसा हुए उन्होंने जदयू की प्राथमिक सदस्यता ली है।
ये भी पढ़ें
