विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, नोएडा स्थित आवास पर ली अंतिम सांस

Published: Fri, 30 Oct 2026 12:57 PM (IST)

एसआईएस ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन और पूर्व राज्यसभा सदस्य डा. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का नोएडा स्थित आवास पर ...और पढ़ें

अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर

अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर

HighLights

  1. एसआइएस ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन।

  2. पूर्व राज्यसभा सदस्य और भाजपा के शुरुआती नेता थे।

  3. पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, पटना। एसआईएस ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डा. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी नेताओं और करीबियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

भाजपा के शुरुआती दौर से संगठन से जुड़े थे आरके सिन्हा

आरके सिन्हा भाजपा के शुरुआती दौर से ही संगठन से जुड़े रहे थे। पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल होने के कारण बिहार भाजपा में उनका विशिष्ट स्थान था।

उन्होंने राजनीति के साथ-साथ उद्यमिता के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई। पूर्व राज्यसभा सदस्य के रूप में भी उन्होंने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसआईएस ग्रुप को देश-विदेश में दिलाई पहचान

राजनीति के अलावा उद्यमिता के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान रहा। उनके नेतृत्व में एसआईएस ग्रुप ने निजी सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में देश-विदेश में व्यापक विस्तार किया। एक उद्यमी के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाले संस्थान का नेतृत्व किया।

अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर

उनके निधन की सूचना साझा करते हुए जारी संदेश में कहा गया है कि वे सभी के अभिभावक और श्रद्धेय थे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से पटना स्थित अन्नपूर्णा भवन, पाटलिपुत्र लाया जाएगा।

हालांकि, पटना पहुंचने का समय और अंतिम संस्कार की रूपरेखा अभी तय नहीं हुई है। इसकी विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

बिहार ने खोया अनुभवी राजनीतिक और सामाजिक व्यक्तित्व

आरके सिन्हा के निधन से भाजपा और बिहार ने एक अनुभवी राजनीतिक, सामाजिक एवं कारोबारी व्यक्तित्व को खो दिया है।

उनके राजनीतिक योगदान और उद्यमिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।