Move to Jagran APP

प्रो रामजतन सिन्हा ने थामा जदयू का दामन, कांग्रेस से छुड़ाया हाथ, सीएम ने की प्रशंसा

प्रो रामजतन सिन्हा ने मंगलवार को कांग्रेस से अपना हाथ छुड़ा लिया। उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया। प्रशांत किशोर सिन्हा व वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 09:38 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 09:44 PM (IST)
प्रो रामजतन सिन्हा ने थामा जदयू का दामन, कांग्रेस से छुड़ाया हाथ, सीएम ने की प्रशंसा
प्रो रामजतन सिन्हा ने थामा जदयू का दामन, कांग्रेस से छुड़ाया हाथ, सीएम ने की प्रशंसा

पटना [जेएनएन]। कांग्रेस के वरीय नेता प्रो रामजतन सिन्हा ने मंगलवार को पार्टी से अपना हाथ छुड़ा लिया। उन्होंने अपने हजारों समर्थकों के साथ जदयू का दामन थाम लिया। उन्हें जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर सिन्हा व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं पार्टी में आने का स्वागत खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। उन्होंने रामजतन सिन्हा की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में इनका अहम योगदान है।

loksabha election banner

पटना के सम्राट अशोक कन्वेन्शन केंद्र में आयोजित मिलन समारोह में प्रो रामजतन सिन्हा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास हो रहा है। ऐसे में मैंने नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले इसके लिए लिए मैंने सीएम से कभी मुलाकात नहीं की थी। उन्होंने यह भी कहा कि जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार हैं. उन्होंने सभी लोगों का आभार जताया. 

उधर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि रामजतन सिन्हा कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं। वे युवा अवस्था से ही राजनीति से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। रामजतन बाबू पटना सायंस कॉलेज के ​प्रिंसिपल रहे हैं। बिहार में विधायक व शिक्षा मंत्री रहे हैं। इनका राजनीति व शिक्षा के क्षेत्र में काफी योगदान हैं और लगातार दे रहे हैं। 

सीएम ने कहा कि रामजतन सिन्हा ने जदयू में आने का निर्णय लिया है तो यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में अब इनके अनुभव का लाभ मिलेगा। पार्टी इनके अनुभव व कार्यशैली का लाभ लेगी। 

दूसरी ओर सूबे के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा व उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने रामजतन सिन्हा के जदयू में आने का स्वागत किया है। जयकुमार सिंह ने कहा कि ये पटना की छात्र राजनीति से निकलकर आगे बढ़े हैं. उनके आने से पार्टी के जनाधार में बढ़ोतरी होगी. वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा कि डॉ रामजतन सिन्हा शिक्षा जगत के भीष्म पितामह हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.