Ex CM जगन्नाथ मिश्र की नजर में केजरीवाल व चिदंबरम देशद्रोही ...जानिए
पूर्व सीएम डॉ. जगन्नाथ मिश्र की नजर में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगना देशद्रोह है। विदित हो कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल व पूर्व मंत्री चिंदबरम ने ये सबूत मांगे हैं।
By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 07 Oct 2016 12:30 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2016 05:16 PM (IST)
पटना [वेब डेस्क]। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र के बयान के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम देशद्रोही हैं। डॉ. मिश्र ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बने आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई (सर्जिकल स्ट्राइक) के सबूत मांगना देशद्रोह है। यह शहीद वीर सैनिकों का अपमान है।
डाॅ. मिश्र ने कहा कि सेना के सीमा पार हमले कर कई आतंकी शिविरों को ध्वस्त किया। इस दौरान कई आतंकवादी मारे गये। इसके बाद सेना ने मीडिया के जरिए इस घटना से दुनिया को अवगत भी कराया।
डॉ. मिश्र ने कहा कि दुनिया भर की सेनाओं और सरकारों ने ऐसे आॅपरेशन किए हैं, लेकिन इनकी हकीकत को सार्वजनिक नहीं किया। अमेरिका ने तो आेसामा बिन लादेन काे मारकर उसके शव को भी नहीं दिखाया। जब अमेरिका के सभी राजनीतिक दल एकजुट और चुप रहे। जून 2015 में म्यांमार में घुसकर आतंकवादियों का खात्मा किया गया, जो एक सर्जिकल स्ट्राइक ही था। इसे भी सार्वजनिक नहीं किया गया। 1965 और 1971 के युद्ध संबंधी दस्तावेज भी सेना ने कभी सार्वजनिक नहीं किये।
डॉ. मिश्र ने कहा कि इसके बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम तथा कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने सर्जिकल हमले के सबूत मांगे हैं। यह शहीदों का अपमान है। ऐसे लोगों को देशद्रोही कहा जाना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें