बिहार के बक्सर में लापता पूर्व मुखिया की गला दबाकर हत्या
बक्सर में बुधवार की शाम से लापता पूर्व मुखिया की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने किसी के खिलाफ मामला नहीं दर्ज कराया है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 12:02 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 12:02 PM (IST)
पटना, जेएनएन। बक्सर में बुधवार की शाम से लापता पूर्व मुखिया की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। गुरुवार की सुबह धनसोई थाना क्षेत्र से उनका शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के दो घंटे बाद तक पुलिस जांच करने नहीं पहुंची।
जानकारी के मुताबिक पूर्व मुखिया कृष्णा गुप्ता धनसोई थाना क्षेत्र के गांव में रहते थे। वे कॉपरेटिव बैंक में अभिकर्ता थे। बुधवार की दोपहर कृष्णा किसी काम के सिलसिले में घर से निकले थे। शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद धनसोई थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
गुरुवार की सुबह गांव के ही बधार में एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। जेब में मिले कागजात के आधार पर पहचान कृष्णा गुप्ता के रूप में की गई। सूचना पर घर वालों में चीख-पुकार मच गई है। कृष्णा मृदु भाषी थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें