Events in Patna Today: पटना में आज दही-चूड़ा की धूम के साथ होगी पतंगबाजी, NIOS की प्रयोगिक परीक्षा भी
Events in Patna Today पटना में आज मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ कई जगह पतंगबाजी भी होगी। इसके बीच आज ही एनआइओएस की 10वीं व 12वीं की प्रयोगिक परीक्षाएं भी हैं।
पटना, जागरण संवाददाता। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआइओएस) की 10वीं व 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं गुरुवार से आरंभ हो रही हैं। इसके लिए विभिन्न जगहों पर केंद्र बनाएं गए है। इसके अतिरिक्त मकर-संक्रांति को लेकर शहर में दही-चूड़ा की भोज के साथ-साथ कई जगहों पर पतंग उत्सव का आयोजन किया गया है। आइए जानते हैं राजधानी में आज की प्रमुख गतिविधियों का हाल।
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआइओएस) की 10वीं व 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा गुरुवार से आरंभ होगी। यह परीक्षा 25 जनवरी तक चलेगी। जबकि, 22 जनवरी से लिखित परीक्षाएं आरंभ होंगी। यह परीक्षा 15 फरवरी तक संचालित होगी। एनआइओएस ने वर्तमान में प्रायोगिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना एनरॉलमेंट नंबर डाल कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। बताया जाता है कि एनआइओएस की अक्टूबर 2020 में होनी थी। लेकिन कोरोना के कारण समय बढ़ा दिया गया।
- रक्तदान शिविर का आयोजन : पाटलिपुत्र कॉलोनी में, सुबह 11:00 बजे
- भारतीय जनता पार्टी के अध्यात्म, कला एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा पतंग उत्सव समारोह : कंगन घाट, झाऊगंज, दोपहर 12:00 बजे
- बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री राम जयपाल सिंह यादव की 98वीं जयंती पर समारोह : रामजयपाल स्मारक भवन, दरोगा राय पथ पर, दोपहर 1:00 बजे
- मारवाड़ी महिला समिति की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा का वितरण : राजेंद्र नगर में, दोपहर 1:30 बजे
- मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन : श्रीकृष्ण मुरारी उत्सव हॉल, कुम्हरार में, दोपहर 2:00 बजे
- वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली श्रेया गर्ग का सम्मान समारोह : गांधी मैदान में, शाम 3:30 बजे
- महिला विकास निगम की ओर से महिला उद्यमी मेले का आयोजन : ज्ञान भवन में, शाम 4:00 बजे
- गंगा समग्र के तत्वावधान से गंगा आरती का आयोजन : रामजीचक स्कूल गेट घाट पर, दीघा में, शाम 5:30 बजे
- लोक पंच की ओर से 'शिक्षक की बहाली' नाटक का मंचन : कालिदास रंगालय में, शाम 5:30 बजे
- बिहार आर्ट थियेटर की ओर से कॉकटेल नाटक का मंचन : कालिदास रंगालय में, शाम 6:30 बजे