विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना की गंगा में जहाज पर सैर का मजा, 100 रुपये में पौन घंटे उठा सकेंगे गंगा विहार का आनंद

By Shubh NpathakEdited By:
Published: Sun, 20 Dec 2020 12:17 PM (IST)

आज से करिए गंगा की लहरों पर सैर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने अपने पुराने जहाज में लगाया डिजाइनर ...और पढ़ें

पटना में बिहार राज्‍य पर्यटन निगम का जहाज। जागरण
पटना में बिहार राज्‍य पर्यटन निगम का जहाज। जागरण

पटना, जागरण संवाददाता। Tourism in Bihar: गंगा की लहरों पर सैर करने के लिए तैयार हो जाइए। कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन (Lockdown) में लंबे समय से बंद चल रहा बिहार राज्‍य पर्यटन विकास निगम Bihar State Tourism Development Corporation Limited) का जहाज 'एमवी कौटिल्य विहार (MV Kautilya Bihar)' एक बार फिर दर्शकों को गंगा की लहरों पर सैर रविवार से कराएगा। जहाज से सैर करने के लिए 100 रुपये का टिकट लेना होगा। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक गंगा की सैर कराई जाएगी। एमवी कौटिल्य विहार (पानी में चलने वाला जहाज) का बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) ने जहाज का सुंदरीकरण किया है। जहाज में नये डिजाइन का टिन लगाया गया है। साथ ही इसकी छत में डिजाइनर फॉल्स सीलिंग लगाई गई है, जो देखने में बेहद खूबसूरत है। फॉल्स सीलिंग में एलईडी लाइट लगी हैं। जहाज का रंग-रोगन किया गया है। कोरोना संक्रमण के कारण इसे 14 मार्च से बंद कर दिया गया था।

एक बार में 30 व्यक्ति करेंगे सैर, लेना होगा 100 रुपये का टिकट

जहाज पर एक बार में 30 व्यक्तियों के सैर करने की जगह है। गांधी घाट से खुलकर यह जहाज 45 मिनट में कृष्णा घाट व काली घाट पर जाता है। फिर वापस होकर बड़हड़वा घाट, लॉ कॉलेज घाट, रानी घाट व गुलबी घाट होते हुए पत्थरी घाट तक जाता है। वहां से फिर वापस गांधी घाट आ जाता है।

जन्मदिन व अन्य खास आयोजनों पर बुक होता है जहाज

इस जहाज को जन्मदिन पार्टी, पिकनिक व अन्य खास आयोजनों पर सैर-सपाटे के लिए बुक किया जाता है। इसके लिए एक घंटे का 2,950 रुपये, दो घंटे का 5,900 रुपये, तीन घंटे का 8,260 रुपये और चार घंटे के लिए 12,160 रुपये लिए जाते हैं। 25 दिसंबर से दो जनवरी तक लोगों को 100 रुपये की जगह 150 रुपये का टिकट लेना होगा।

कहते हैं अधिकारी

बिना मास्क के जहाज पर चढ़ने की अनुमति नहीं होगी। हर ट्रिप के बाद जहाज को सैनिटाइज किया जाएगा। जहाज पर चढऩे से पहले लोगोंं के हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे।  

-सुमन कुमार, प्रबंधक, टूर एंड ट्रैवल्स, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम