बिहार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव अचानक गिर पड़े चक्कर खाकर, हुए बेहोश; IGIMS में भर्ती
बिहार के के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव शनिवार को चक्कर खाकर बेहोश हो गए। घर के लोगों ने उन पर पानी के छींटे मारकर उठाया। बाद में उन्हें आइजीआइएमएस में किया गया एडमिट।
पटना, जेएनएन। बिहार के के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव शनिवार को चक्कर खाकर बेहोश हो गए। घर के लोगों ने उन पर पानी के छींटे मारकर उठाया। इसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आइजीआइएमएस) में भर्ती कराया गया।
मिल रही जानकारी के अनुसार, भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उनके पेट, आंत, किडनी, लीवर आदि की जांच की। जांच में पता चला कि सोडियम की कमी के साथ ही उनका बीपी कम हो गया था। उन्हें चिकित्सा अधीक्षक सह गैस्ट्रो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष मंडल की यूनिट में भर्ती कराया गया है। डॉ. मंडल ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। नमक की कमी पाई गई थी।