शर्मनाक : अब पटना में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; दो धरे गए, दो फरार, पकड़ेगी पुलिस
राजधानी पटना में पटना जंक्शन जा रही एक लड़की के सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद सनसनी फैल गई है। हालांकि पुलिस की तत्परता से ये बदमाश पकड लिए गए है।
पटना [जेएनएन]। लाख कोशिशों के बावजूद देश भर दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर जगह, हर दिन कोई न कोई महिला, युवती यहां तक बच्ची भी दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। अभी उन्नाव और कठुआ का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार देर रात राजधानी पटना में नाबालिग के साथ अपना मुंह काला किया। अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद दो बदमाशों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की तत्परता से उक्त दोनों पकड़ लिये गए। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को बगमाशों ने पटना के जीपीओ गोलंबर से सटे रेलवे लाइन की ओर जाने वाले रास्ते घटना को अंजाम दिया।
उधर, पटना में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में जोनल आइजी नैय्यर हसनैन खान ने संज्ञान ले लिया है। जोनल आइजी ने रविवार को इस मामले को लेकर एक बैठक की। इसमें सेंट्रल रेंज के डीआइजी राजेश कुमार भी शामिल थे। इस वारदात की डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मो. शिब्ली नोमानी से रिपोर्ट मागी गई है। गौर हो कि दो आरोपियों को रात में ही कोतवाली थाने की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। इसमें छोटू और फेकन नाम के दो लड़के शामिल हैं। उधर, पुलिस की जाच और पीड़िता के बयान के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म में दो नहीं बल्कि चार लड़के शामिल थे। इनमें से दो लड़के फरार चल रहे है। जोनल आइजी ने पूरे मामले की जाच और फरार चल रहे दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई है। जोनल आइजी ने फरार दोनों बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। उन्होंने इस मामले की चार्जशीट दाखिल करने और स्पीडी ट्रायल के तहत आरोपियों को सजा दिलाने का निर्देश दिया है।
बताते चलें कि नाबालिग लड़की का दुष्कर्म करने के दो बदमाश भाग रहे थे कि इसी बीच उक्त लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए जोर जोर से चिल्लाने लगी। फिर क्या था, उस एरिया में पेट्रोलिंग कर रही कोतवाली थाने की पुलिस टीम ने उसकी आवाज सुन ली। और कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त दोनों बदमाशों को धर दबोचा। उक्त नाबालिग लड़की ने पुलिस वालों को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को कोतवाली थाना लेकर आ गई। नाबालिग ने बताया कि वह ट्रेन पकड़ने के लिए पटना जंक्शन जा रही थी कि पहले से घात लगाए और लड़की को अकेला देख, रास्ते में अंधेरा का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया। उक्त लड़की का बयान लेने के थानेदार रामशकर सिंह स्वयं ही मामले की जाच में जुट चुके है। दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है। इसमें से एक जक्कनपुर (छोटू) और दूसरा बुद्ध मार्ग (फेकन) का रहने वाला बताया गया है। दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।