Move to Jagran APP

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का करेंट, जानिए क्या है प्रस्ताव

बिहार के बिजली उपभोक्तओं को महंगाई का करेंट लगने वाला है। एक सप्ताह में नये वित्तीय वर्ष के लिए विद्युत टैरिफ की घोषणा कर दी जाएगी। जानिए इस खबर में क्‍या है प्रस्‍ताव।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 05:34 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 06:53 PM (IST)
बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का करेंट, जानिए क्या है प्रस्ताव
बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का करेंट, जानिए क्या है प्रस्ताव

पटना [जेएनएन]। बिहार के बिजली उपभोक्तओं को महंगाई का करेंट लगने वाला है। एक सप्ताह में नये वित्तीय वर्ष के लिए विद्युत टैरिफ की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि विद्युत शुल्क में मामूली इजाफा होगा।

loksabha election banner

विभाग के अनुसार एक सप्ताह में नये वित्तीय वर्ष के लिए विद्युत टैरिफ की घोषणा हो जाएगी। हालांकि 15 परसेंट विद्युत क्षति की अनुमति के बाद भी बिजली की दर में मामूली वृद्धि होगी। चालू वित्तीय वर्ष में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 30 परसेंट तथा नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 24 परसेंट विद्युत क्षति की अनुमति मिली थी। 

बिहार विद्युत विनियामक आयोग दोनों कंपनियों को 2019-20 में सिर्फ 15 परसेंट क्षति की अनुमति देने जा रहा है। इसे आधार बनाकर टैरिफ तैयार किया जा रहा है। हालांकि इससे यह सवाल भी उठ गया है कि 15 परसेंट क्षति पर टैरिफ तय हो रहा है तो वर्तमान विद्युत दर में कमी आनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है। दोनों कंपनियों ने शुल्क में पांच परसेंट वृद्धि की मांग की है। 

प्रस्तावित दर

घरेलू उपभोक्ता

स्लैब                दर      प्रस्ताव      अनुदान     

0-100             6.15   6.45         4.32 

101-200        6.95    7.20          5.15

201-300        7.80    7.90          5.97

301 से अधिक  8.60   8.80         6.77

   --------

कॉमर्शियल उपभोक्ता

स्लैब              दर       प्रस्ताव      अनुदान

0-100            6.40     6.60        5.87

101-200        6.95     7.15        6.42

201 से अधिक  7.50    7.70        6.97


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.