Move to Jagran APP

विस चुनाव : सिर से जुड़ी बहनों सबा व फरहा ने पहली बार किया मतदान

सिर से जुड़ी बहनें सबा और फरहा ने भी बुधवार को मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी की। दोनों बहनें दीघा विधानसभा क्षेत्र की निवासी हैं। पहली बार मतदान में दोनों ने हिस्सा लिया।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2015 08:28 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2015 11:47 AM (IST)
विस चुनाव : सिर से जुड़ी बहनों सबा व फरहा ने पहली बार किया मतदान

पटना। सिर से जुड़ी बहनें सबा और फरहा ने भी बुधवार को मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी की। दोनों बहनें दीघा विधानसभा क्षेत्र की निवासी हैं। पहली बार मतदान में दोनों ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

दोनों को स्थानीय मदरसा स्थित मतदान केन्द्र तक पहुंचने में भाई तमन्ना ने सहारा दिया। उनका उत्साह देख अर्धसैनिक बल के जवान हैरान हो गए। दोनों बहनों को कतार में लगने से छूट देकर सीधे ईवीएम तक जाने दिया।

मतदान की खुशी के आगे दर्द कुछ भी नहीं

सबा और फरहा जुड़वां तो हैं ही, उनके सिर भी आपस में जुड़े हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे वे अपने भाई तमन्ना के सहयोग से मतदान के लिए निकलीं। दोनों बहनें धीरे-धीरे चल रही थीं। उन्हें मतदान केंद्र जाते हुए देख अन्य मतदाता भी हौसला बढ़ा रहे थे। परेशानी हुई, लेकिन दोनों मतदान केंद्र तक पहुंच गईं।

सबा ने बताया कि दोनों ने पहली बार साथ-साथ इतना लम्बा सफर तय किया है। सफर के दौरान सिर में दर्द भी हुआ, मगर मतदान करने की खुशी के आगे यह दर्द फीका पड़ गया।

उनके मतदान केन्द्र तक पहुंचते ही भीड़ लग गई। अर्धसैनिक बल संभवत: पहली बार इस तरह का माजरा देख रहे थे। उन्होंने दोनों बहनों को कतार में खड़ा नहीं होने दिया, पर्ची की जांच के बाद सीधे ईवीएम तक पहुंचा दिया। दोनों ने बारी-बारी मतदान किया।

इसी साल 18 साल की हुईं दोनों बहनें

सबा और फराह ने बताया कि इसी साल वे 18 वर्ष की हुई हैं। पहली बार मतदान का मौका मिला है। सुखद अनुभव है। लेकिन किसको वोट दिया है, यह नहीं बताएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.