Move to Jagran APP

Eid 2020 बिहार में क्वारंटाइन सेंटरों पर मनी ईद, बच्चों को मिली ईदी; बांटे गए फल-पकौड़े-सेवई

बिहार में आज ईद मनायी जा रही है। खुशियों का यह नजारा प्रदेश के कई क्‍वारंटाइन सेंटरों पर भी दिखने को मिला। कहीं सेवइया बांटी गईं तो कहीं बच्‍चे ईदी पाकर काफी खुश नजर आए।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 10:35 PM (IST)
Eid 2020 बिहार में क्वारंटाइन सेंटरों पर मनी ईद, बच्चों को मिली ईदी; बांटे गए फल-पकौड़े-सेवई
Eid 2020 बिहार में क्वारंटाइन सेंटरों पर मनी ईद, बच्चों को मिली ईदी; बांटे गए फल-पकौड़े-सेवई

पटना, राज्य ब्यूरो। ईद की खुशी कम न हो इसके लिए सूबे के क्वारंटाइन सेंटरों पर सोमवार को खूब इंतजाम किया गया था। कई क्वारंटाइन सेंटर को रविवार की रात से ही रंगीन झालरों से सजाया गया था। हरे कारपेट लगाए गए। ईद की सुबह नमाज के बाद क्वारंटाइन सेंटरों पर बच्चों को ईदी भी दी गयी। खाने का बेहतर इंतजाम भी रहा। आपदा प्रबंधन विभाग सभी जिलों से यह रिपोर्ट भी लेता रहा कि ईद के इंतजाम में क्वारंटाइन सेंटरों पर किसी तरह की कोई कमी नहीं रह जाए। कई सेंटरों पर फल भी वितरित किए गए। पपीता, सेव, अंगूर और केले की थाली परोसी गयी। सामूहिक रूप से ईद की दावत हुई।

loksabha election banner

शिवहर में बच्‍चों को मिली ईदी

शिवहर के क्वारंटाइन सेंटर पर छोटे बच्चों को ईदी के रूप में उपहार दिए गए। महिलाओं का भी ख्याल रखा गया। सेवई की कटोरी सजायी गयी। शिवहर के डुमरी कटरा प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर पर एक बड़ा सा फ्लेक्स भी ईद की मुबारकबाद का लगाया गया था। हरे कारपेट पर लोग सेफ डिस्टेंसिंग के साथ नमाज के लिए भी जुटे।


किशनगंज में किए गए थे विशेष इंतजाम

किशनगंज के क्वारंटाइन सेंटर पर भी विशेष इंतजाम किया। ईद की खुशी में सेवई तैयार की गयी और सभी लोगों के बीच इसे बांटा गया। वैशाली के क्वारंटाइन सेंटर पर सुबह से ही ईद का माहौल था। महिलाओं ने खुदं सेवईं तैयार की। पकौड़े और घुघनी का भी इंतजाम था। अहाते में सेफ डिस्टेंसिंग के साथ ईद की नमाज भी हुई।

मधुबनी में व्‍यंजनों के पैकेट का वितरण

मधुबनी जिले के क्वारंटाइन सेंटर पर ईद के लिए विशेष तौर पर व्यंजनों का पैकेट वितरित किया गया। गया के टिकारी स्थित रामाकांति नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल परिसर में बने क्वारंटाइन सेंटर पर ईद के मौके पर सजावट की गयी थी। सामूहिक रूप से ईद की नमाज का इंतजाम किया गया था। जहानाबाद के चंदौरा मध्य विद्यालय परिसर के क्वारंटाइन सेंटर पर भी ईद का उत्साह नजर आया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.