विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब चुनावी काम होगा चुटकियों में! 40 पोर्टल एक साथ जोड़कर ECI-Net तैयार, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना-हटाना हुआ आसान

Published: Tue, 18 Aug 2026 06:27 PM (GMT+05:30)

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए 40 पोर्टलों को एकीकृत कर ईसीआइनेट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

वोटर हेल्पलाइन से सी-विजिल तक, अब सब एक जगह

वोटर हेल्पलाइन से सी-विजिल तक, अब सब एक जगह

HighLights

  1. 40 पोर्टलों को एकीकृत कर ईसीआइनेट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया।

  2. मतदाता सूची, बीएलओ संपर्क, उम्मीदवार जानकारी एक जगह उपलब्ध।

  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सफल परीक्षण हुआ।

राज्य ब्यूरो, पटना। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए 40 अलग-अलग पोर्टल को एकीकृत कर ईसीआइनेट प्लेटफार्म लांच किया है। इस नए प्लेटफार्म पर मतदाता सूची चेक करने से लेकर बीएलओ से संपर्क और समाधान तक की सुविधाएं मिलेंगी।

वोटर हेल्पलाइन से सी-विजिल तक, अब सब एक जगह

पहले वोटर हेल्पलाइन एप, सी-विजिल, सक्षम, वोटर टर्नआउट एप और नो योर कैंडिडेट समेत 40 से अधिक प्लेटफार्म अलग-अलग चलते थे। अब इन सभी को ईसीआइनेट पर एकीकृत कर दिया गया है।

11 करोड़ डाउनलोड, साल के अंत तक 30 करोड़ का लक्ष्य

अब तक लगभग 11 करोड़ लोगों ने अपने फोन में ईसीआइनेट एप डाउनलोड किया है। निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कि इस वर्ष के अंत तक इसे कम से कम 30 करोड़ लोगों तक पहुंचाया जाए। एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

11 लाख से ज्यादा बीएलओ रजिस्टर्ड, 22 भाषाओं में सुविधा

ईसीआइनेट प्लेटफार्म पर 11 लाख से अधिक बीएलओ रजिस्टर्ड हैं। एसआइआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 150 करोड़ से ज्यादा दस्तावेज डिजिटाइज किए गए। यह प्लेटफार्म 22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में उपलब्ध है।

नाम जोड़ने से सुधार तक, फार्म 6, 7 और 8 भी यहीं

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और सुधारने के लिए फार्म 6, 7 और 8 की सुविधा ईसीआइनेट एप पर ही मिलेगी। इसके साथ बीएलओ के साथ काल बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

उम्मीदवार का पूरा ब्यौरा भी एक क्लिक पर

डिजिटल वोटर कार्ड के अलावा प्लेटफार्म पर प्रत्याशियों की आपराधिक पृष्ठभूमि, शिक्षा, संपत्ति और देनदारी की जानकारी भी मिलेगी।

पोलिंग स्टेशन और पोलिंग ट्रेंड यानी रियल-टाइम में कितना मतदान हुआ, इसकी जानकारी भी उपलब्ध होगी।

बिहार चुनाव में हो चुका है सफल ट्रायल

चुनाव आयोग के अनुसार ईसीआइनेट भारत के चुनाव प्रबंधन में डिजिटल क्रांति है, जिससे चुनाव प्रक्रिया पहले से ज्यादा सुरक्षित, तेज और पारदर्शी हुई है।

इसका ट्रायल बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में किया जा चुका है, जो सफल रहा था।

बिहार में सफल प्रयोग

ईसीआइनेट का ट्रायल बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में किया गया था। चुनाव आयोग के अनुसार इसका प्रयोग सफल रहा और अब इसे व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है।