Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Earthquake in Bihar: सुबह-सुबह भूकंप से कांपा बिहार, घर से बाहर निकले लोग; नेपाल से सटे जिलों में अधिक प्रभाव

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 07:26 AM (IST)

    Earthquake In Bihar बिहार में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता 6.36 मापी गई। पटना सहित कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। ये झटके सुबह 6.38 बजे महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र नेपाल में था। बिहार के मोतिहारी और समस्तीपुर समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए। करीब पांच सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    Hero Image
    बिहार में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।(फोटो सोर्स: जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना।  बिहार में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। पटना सहित कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। ये झटके सुबह 6.38 बजे महसूस किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसका केंद्र नेपाल में था। नेपाल के कई इलाकों में भी तेज भूकंप के झटके महसूस हुए। जानकारी के मुताबिक, नेपाल का गोकर्णेश्वर, भूकंप का केंद्र था। 

    बिहार के इन जिलों में महसूस किए गए झटके

    बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मोतिहारी, बेगूसराय, मुंगेर, शिवहर और सारण में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    असम में भी महसूस हुए झटके

    असम में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। नेपाल में तो रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई गई। बता दें कि नेपाल भूगर्भीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, जहां भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं, जिससे हिमालय का निर्माण होता है। नेपाल में अक्सर भूंकप के झटके महसूस किए जाते हैं।

    शिवहर में भूकंप का वीडियो आया सामने

    मुजफ्फरपुर में भूकंप के 10-15 सेकंड तक झटके

    मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में मंगलवार सुबह करीब 6:37 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके के बाद कड़ाके की ठंड में लोग घरों से बाहर निकल गए।

    लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, हालांकि तब तक झटके खत्म हो गए। भूकंप को तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है। इसका केंद्र नेपाल के काठमांडु के पास गांकेश्वर बताया जा रहा है। भूकंप से अब तक किसी जान माल की क्षति की सूचना नहीं है। लोगों ने हिलाते पंखे का वीडियो मोबाइल में कैद किया है।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।