Move to Jagran APP

बिहार: Dy CM सुशील मोदी का बड़ा आरोप: भारत विभाजन की असली गुनहगार कांग्रेस

उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि अंग्रेज, मुस्लिम लीग व कांग्रेस भारत विभाजन के लिए जिम्‍मेदार थे। उन्‍होंने भारतीय उपमहाद्वीप के देशों का वृहत परिसंघ बनाने पर बल दिया।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 11:13 PM (IST)
बिहार: Dy CM सुशील मोदी का बड़ा आरोप: भारत विभाजन की असली गुनहगार कांग्रेस
बिहार: Dy CM सुशील मोदी का बड़ा आरोप: भारत विभाजन की असली गुनहगार कांग्रेस

पटना [जेएनएन]। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भारत विभाजन के असली गुनहगार कांग्रेस, मुस्लिम लीग और तत्कालीन ब्रिटिश सरकार हैं। भारत-पाकिस्तान का विभाजन अप्राकृतिक है। पश्चिमी और पूर्वी पाकिस्तान (आज का बंगलादेश) के बीच 1700 किमी की दूरी थी। अंग्रेजों की बांटो और राज करो की नीति की वजह से भारत का बंटवारा हुआ। उपमुख्‍यमंत्री ने ये बातें पटना के विद्यापति भवन में आयोजित ‘अखंड भारत दिवस’ समारोह का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कही।

loksabha election banner

वृहत परिसंघ बनाने पर दिया बल

मोदी ने कहा कि डॉ. लोहिया ने भारत-पाकिस्तान के एका की बात कही थी जिसका समर्थन करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय का मत था कि भविष्य में भारत-पाकिस्तान का संघ बन सकता है। कहा कि अखंड भारत की कल्पना को संजो कर रखने की जरूरत है। जर्मनी, वियतनाम तथा प्रथम व द्वितीय विश्वयुद्ध में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने वाले यूरोपीय देश आज यूरोपीय संघ बना कर एक हो गए हैं। भारत से अलग हुए पाकिस्तान, बंगलादेश तथा म्यांमार, श्रीलंका भी समान हितों पर एक परिसंघ बना कर एक हो सकते हैं।  

बांटो व राज करो की नीति से बना पाकिस्‍तान

उन्‍होंने कहा कि 1857 में हिन्दू-मुस्लिम मिल कर अंग्रेजों के खिलाफ लड़े थे। उसके बाद अंग्रेजों ने बांटो व राज करो की नीति को अपना लिया। अंग्रेजों ने 1905 में बंग-भंग और 1906 में मुस्लिम लीग की स्थापना करायी। भारत विभाजन का बीजारोपण 1909 में मुसलमानों को पृथक निर्वाचन का अधिकार देकर किया। वैसे, 1937 के चुनाव में पृथक निर्वाचन के अधिकार के बावजूद पांच राज्यों में मुस्लिम लीग को एक सीट नहीं मिली। अन्ततः इसी की कोख से पाकिस्तान का जन्म हुआ।

उन्‍होंने कहा कि भारत का बंटवारा दुर्भाग्यपूर्ण रहा। इस दौरान 1.5 करोड़ लोगों का विस्थापन हुआ, 20 लाख लोग मारे गए तथा एक लाख लड़कियां बलात्कार की शिकार हुईं या मार दी गयीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.