Move to Jagran APP

कोरोना काल में मसालों के भरपूर सेवन से बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता, दाम भी हो गए हैं कम

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मसालों का सेवन काफी लाभप्रद रहेगा। आयुष मंत्रालय ने भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की अपील की है। जानें कैसे मिलेगा लाभ।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 09:33 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 09:33 AM (IST)
कोरोना काल में मसालों के भरपूर सेवन से बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता, दाम भी हो गए हैं कम
कोरोना काल में मसालों के भरपूर सेवन से बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता, दाम भी हो गए हैं कम

नलिनी रंजन, पटना। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर आयुष मंत्रालय ने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की अपील की है। ऐसे में मसालों का सेवन काफी लाभप्रद रहेगा। लॉकडाउन के दौरान दाम भी काफी कम हो गए हैं। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश्वर प्रसाद ने बताया कि धनिया, दालचीनी, लौंग, हल्दी, अदरक, जीरा, लहसून, मेथी, अजवाइन आदि मसाले रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में रामबाण का कार्य करते हैं। इनके सेवन से अनेक फायदे हैं।

loksabha election banner

कम कीमतों में उपलब्ध हैं मसालें

मारूफगंज मंडी में लॉकडाउन से पहले की अपेक्षा अब कम कीमतों में मसाले उपलब्ध हैं। डिमांड कम होने से कीमतों में गिरावट भी आई है। आठ से 10 ट्रक माल आ रहा है। कोरोना वायरस की जद में आने से पहले 20 से अधिक ट्रक की डिमांड थी। मारूफगंज मंडी के ही थोक विक्रेता विनय कुमार पप्पू बताते हैं कि आंध्र प्रदेश से हल्दी व मिर्च आ रही है। निजामाबाद, तमिलनाडु, महाराष्ट्र से भी हल्दी आती है। राजस्थान के कोटा व रामगंज से धनिया आती है। राजस्थान, गुजरात व मध्य प्रदेश से अधिकांश मसाले आ रहे हैं। थोक विक्रेता बसंत लाल गोलवारा ने बताया कि पहले की अपेक्षा डिमांड कम हो गई है।

अधिक हो रहा इस्तेमाल

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लोगों ने मसालों का उपयोग अधिक कर दिया। शहर के राजीव नगर स्थित एक जनरल स्टोर संचालक ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान काफी अधिक मात्रा में मसालों की बिक्री हुई। अधिकतर लोगों ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने की बात कहकर ज्यादा से ज्यादा मसाले खरीदे।

मसालों के नाम  लॉकडाउन के दौरान कीमत  वर्तमान कीमत

हल्दी :      95-100              65-75

जीरा :            180                160

धनिया :            80                60

लाल मिर्च :      180              125

बादाम अमेरिकन : 800            550

जाफर :            575              525

जावित्री :         2150            1900

काला मिर्च :       440            400

मंगरैल  :           180            150

अजवाइन           190            170

मेथी                  56            50

लहसून             130            60

दालचीनी            310          275

इलाइची छोटी :      3200      2200

इलाइची बड़ी :       500        500

लौंग  :               525        475

नोट: कीमतें प्रति किलो में।

इसे भी पढ़ें

निफ्ट के डिजाइन किए खादी के कपड़े पहुंचेंगे आपके घर तक, सरकार बना रही ऑनलाइन पोर्टल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.