Move to Jagran APP

'फेथाई' ने बढ़ाई ठंड, बादलों में छिपा रहा सूरज

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'पेथाई' के कारण वर्तमान में बिहार समेत झारखंड में हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 08:10 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 10:31 PM (IST)
'फेथाई' ने बढ़ाई ठंड, बादलों में छिपा रहा सूरज
'फेथाई' ने बढ़ाई ठंड, बादलों में छिपा रहा सूरज

- 22 डिग्री सेल्सियस रहा राजधानी का अधिकतम तापमान

prime article banner

- 13.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा पटना का

- 69 फीसद आ‌र्द्रता राजधानी की हवा में रिकॉर्ड की गई

---------

जागरण संवाददाता, पटना : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'फेथाई' ने ठंड बढ़ा दी है। राजधानी में दिनभर आकाश बादलों से ढका रहा। सूरज बादलों में छिपा रहा। सर्द हवाएं चलती रहीं जिससे दिन में भी सर्दी का अहसास हुआ। शाम में राजधानी के कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई। गया में 0.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। झारखंड, बंगाल, उड़ीसा एवं आंध्र प्रदेश में भी तूफान के असर के कारण बारिश हुई है। तूफान आध्र प्रदेश के समुद्री तट से सोमवार को टकराकर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

राजधानी में मंगलवार को भी आकाश में बादल छाए रहने की उम्मीद है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। हालांकि मंगलवार देर रात तक तूफान का असर कम होने की उम्मीद है।

सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी की हवा में 69 फीसद आ‌र्द्रता दर्ज की गई। आर्द्रता बढ़ने से रात में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

राजधानी में नहीं निकला सूर्य :

तूफान के कारण राजधानी के आकाश में दिनभर बादल छाए रहे। लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए। शाम ढलते ही तापमान अचानक गिर गया। रात आठ बजे वातावरण में ठंड इतनी बढ़ गई कि लोग अपने घरों की ओर चल दिए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रात में राजधानी के बाजारों में भी बहुत कम ही लोग नजर आए।

- - - - - - -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.