Move to Jagran APP

शराब के नशे में धुत था दूल्हा, दुल्हन से की छेड़खानी तो रोती हुई बोली- भाग यहां से

शराब के नशे में धुत दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन से ही छेड़खानी करने लगा तो नाराज दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। यह सुनते ही दूल्हा छत पर चढ़ा और शोले के डॉयलॉग बोलने लगा।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 30 Jun 2017 12:35 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jun 2017 11:20 PM (IST)
शराब के नशे में धुत था दूल्हा, दुल्हन से की छेड़खानी तो रोती हुई बोली- भाग यहां से
शराब के नशे में धुत था दूल्हा, दुल्हन से की छेड़खानी तो रोती हुई बोली- भाग यहां से

पटना [जेएनएन]। शराब के नशे में धुत दूल्हा दुल्हन से छेड़खानी करने लगा तो दुल्हन ने कहा-एेसे नालायक दूल्हे से शादी नहीं करूंगी। यह सुनते ही दूल्हा पड़ोस के घर की छत पर चढ़ गया और शोले फिल्म की तरह डॉयलॉग बोलने लगा- शादी नहीं करोगी तो कूद जाउंगा, फांद जाउंगा।

loksabha election banner

यह सुनकर भी दुल्हन अपनी जिद से नहीं डिगी और फाइनली शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत हुई और बारात बैरंग वापस लौट गई। घटना विद्यापतिनगर थाने के बढ़ौना गांव की है। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर की यह घटना है।

मोहिउदीननगर थाने के भासिंगपुर निवासी अमरनाथ राय के बेटे दिनकर की बारात बुधवार को बढ़ौना आई थी। बैंड बाजे की धुन पर जब लड़के वाले नाचते-झूमते हुए वधू पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे।

दरवाजा लगने के बाद वरमाला के समय दूल्हा शराब के नशे में धुत था। नशा चढ़ते ही शराबी दूल्हा दुल्हन से शरारत करते हुए हंगामा करने लगा। तब दुल्हन ने शराबी दूल्हा से शादी करने से इंकार कर दिया। लड़के को काफी समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बावजूद दूल्हा हंगामा करता रहा।

जब कन्या पक्ष को लगा कि दुल्हन शादी नहीं करेगी तो खर्च की रकम वापसी के लिए दूल्हे समेत परिजनों को बंधक बना लिया। नशे में धुत दूल्हा रात में भाग कर बगल में स्कूल की छत पर चढ़कर शोले फिल्म की स्टाइल में सुसाइड करने की धमकी देने लगा। इसके बाद किसी तरह ग्रामीणों ने लड़के को छत से नीचे उतारा। उसके बाद बारातियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें: युवती ने लगायी गुहार- मैडम! मेरे पति को मेरे पापा से बचाइए

सामाजिक स्तर पर सुबह में वर पक्ष और वधू पक्ष की ओर से पंचायत बुलाई गई। पंचायत के दौरान हुए फैसले में वर पक्ष को शादी नहीं किए जाने की बात कहते हुए उपहार स्वरूप दिए गए सामान और शादी में हुई खर्च लौटाए जाने का फैसला लिया गया।

हालांकि, इस दौरान किसी ने पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी। ग्रामीण अपने स्तर से पंचायत कर मामले को सुलझाने में लगे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.