शहर में 50 स्थानों पर लगेगा प्याऊ
पटना : शहर में 50 स्थानों पर प्याऊ लगाए जाएंगे। इसकी शुरूआत शुक्रवार से हो जाएगी। जिलाधिक
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 03:05 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 03:05 AM (IST)
पटना : शहर में 50 स्थानों पर प्याऊ लगाए जाएंगे। इसकी शुरूआत शुक्रवार से हो जाएगी। जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्याऊ लगाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक, लायंस क्लब, रोटरी क्लब सहित कई क्लबों के सहयोग से प्याऊ का निर्माण होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्याऊ लगाने के लिए नगर निगम से भी बात हुई है। गर्मी के मौसम में शहरवासियों को जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी। इसकी निगरानी खुद करेंगे। उन्होंने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें