राजधानी में नाला उड़ाही के लिए बनेगा एक्शन प्लान, 17 किमी लंबी 23 सड़कें बनेंगी स्मार्ट
राजधानी में नाला उड़ाही का एक्शन प्लान बनेगा। इससे कार्य में तेजी आने की संभावना है। इसकी जिम्मेदारी कार्यपालक अभियंता व पदाधिकारी को दी गई है।
पटना, जेएनएन। राजधानी में नाला उड़ाही का एक्शन प्लान बनेगा। इससे कार्य में तेजी आने की संभावना है। इसकी जिम्मेदारी कार्यपालक अभियंता व पदाधिकारी को दी गई है। शनिवार को नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने औचक निरीक्षण के दौरान इसकी जानकारी दी। बेऊर से सिपारा तक निरीक्षण के दौरान देखा कि बाइपास नाला जगह-जगह कब्जे में है। नाले के नक्शे की मांग कार्यपालक अभियंताओं से की। इस नाले का निर्माण भी जारी है। इधर, शनिवार को पोकलेन मशीन, जेसीबी आदि मशीनों से पटेल नगर नाला, योगीपुर नाला, मंदिरी नाला, सैदपुर नहर शनिचरा नाला, त्रिलोक नगर नाला, आदर्श नगर नाला, पूर्व सिटी मोड़ नाले की उड़ाही की गई।
लॉकडाउन में एयरपोर्ट परिसर नाले की होगी सफाई
लॉकडाउन की अवधि में एयरपोर्ट परिसर स्थित नाले की उड़ाही निगम कराएगा। परिसर में तीन स्थानों पर लोहे की जाली एवं पत्थर की स्लैब से नाला ढंका हुआ है। नगर आयुक्त एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ सफाई की रणनीति बनाई। इस दौरान नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण के दौरान पटना नगर निगम की अपर नगर आयुक्त (सफाई) शीला ईरानी एवं अपर नगर आयुक्त (योजना) देवेंद्र प्रसाद तिवारी भी मौजूद थे। नगर आयुक्त ने नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर प्रबंधक को नाला उड़ाही से पहले सभी आवश्यक प्रबंध करने को कहा।
17 किमी लंबी 23 सड़कें बनेंगी स्मार्ट, एमडी ने किया निरीक्षण
पटना स्मार्ट सिटी क्षेत्र की 17 किमी लंबी 23 सड़कें स्मार्ट बनेंगी। यहां अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट, पाíकंग, फर्निचर एवं लैंडस्के¨पग का कार्य प्रस्तावित है। फिलहाल इसपर रोक है। इसके लिए शनिवार को नगर आयुक्त सह पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हिमांशु शर्मा ने सड़कों का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने बताया कि अगले स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में सड़कों को स्मार्ट बनाने की योजना पर लगी रोक हटाकर कार्य प्रारंभ कराने की हरी झंडी मिल सकती है। स्मार्ट सिटी के एमडी ने बुद्ध मार्ग, फ्रेजर रोड, एग्जीबिशन रोड, जमाल रोड, न्यू डाकबंगला रोड, एसपी वर्मा रोड एवं अदालतगंज तालाब के पास स्थित अमरनाथ पथ का निरीक्षण किया। सड़कों पर परियोजना के घटक यूटिलिटी डक्ट के लिए अंडर ग्राउंड केबलिंग एवं ओवरहेड वायरिंग से संबंधित कार्यों में आ रही चुनौतियों एवं समाधान पर विमर्श किया गया।