Lok Sabha Election 2019: महागठबंध के 'महान' को हरा NDA के डॉ. आलोक ने जीती गोपालगंज सीट
गोपालगंज संसदीय (सुरक्षित) सीट पर इस बार जदयू के डॉ. आलोक कुमार सुमन को जीत मिली है। उन्होंने महागठबंधन में राजद के सुरेंद्र राम उर्फ महान को हरा दिया है।
गोपालगंज, जेएनएन। गोपालगंज संसदीय (सुरक्षित) सीट पर इस बार जदयू के डॉ. आलोक कुमार सुमन का परचम लहराया है। डॉ. आलोक ने महागठबंधन में राजद के सुरेंद्र राम उर्फ महान को हरा दिया है।
पिछली बार भाजपा के नाम रही थी सीट
वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में गोपालगंज की सीट भाजपा के खाते में आई थी। यहां से जनक राम का निर्वाचन हुआ था। जनक को 478773 वोट मिले थे। बीजेपी के कंडीटेड ने डॉ. ज्योति भारती को 286936 वोटों से हराया था। डॉ. ज्योति भारती कांग्रेस के टिकट से चुनाव मैदान में थीं। 2014 में गोपालगंज लोकसभा में कुल 54.6 प्रतिशत वोट पड़े थे।
कभी रहा था कांग्रेस का गढ़
पश्चिम में उत्तर प्रदेश के देवरिया व कुशीनगर जनपद की सीमा से लगा तथा गंडक नदी के किनारे बसा गोपालगंज पूर्णत: खेती पर आधारित है। वर्ष 2009 से यह संसदीय क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। पूर्व में यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा। यहां वर्ष 1962 से 1977 तक लगातार चार बार कांग्रेस के द्वारिकानाथ तिवारी सांसद चुने गए। 1980 में कांग्रेस के नगीना राय सांसद बने। 2009 में जदयू के पूर्णमासी राम सांसद चुने गए। मोदी लहर में 2014 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के जनक राम सांसद चुने गए। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी का गोपालगंज गृह जनपद है।
2014 को संपूर्ण रिजल्ट
नाम पार्टी मिले वोट
जनक राम भाजपा 478773
डॉ. ज्योति भारती कांग्रेस 191837
अनिल राम जदयू 100419
चंद्रदीप राम बसपा 16751
ज्लेश्वरनाथ राम बहुजन मुक्ति पार्टी 6264
जितेंद्र मांझी भाकपा माले 12423
रामाशंकर राम राष्ट्रीय जनजागरण मोर्चा 7147
सुनीता कुमार समाजवादी पार्टी 4586
सुरेंद्र पासवान राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी 4717
सुरेंद्र राम भारतीय एकता दल 16680
दीनानाथ मांझी निर्दलीय 13983
मुद्रिका बैठा निर्दलीय 8491
रामकुमार मांझी निर्दलीय 14162
सत्येंद्र बैठा निर्दलीय 9509
इनसेट
2009 का संपूर्ण रिजल्ट
नाम पार्टी मिले वोट
पूर्णमासी राम जदयू 200019
अनिल राम राजद 157548
जनक राम बसपा 47544
रमई राय - 21341
मधु भारती - 4553
रामकुमार मांझी - 4011
रामाशंकर राम - 10105
सत्यदेव राम - 13999
आशा देवी - 2759
दीनानाथ मांझी - 3067
धर्मेंद्र कुमार हजरा - 9779
विनीता बैठा - 3982
राजेश कुमार राम - 2968
रामसुरत राम - 6690
शंभू डोम - 5393
सुरेंद्र पासवान - 10844
इनसेट
इस बार कुल मतदाता - 1837243
पुरुष मतदाता - 938674
महिला मतदाता - 898495
थर्ड जेंडर - 74
पड़े वोट
कुल - 1016000
पुरूष - 474268
महिला - 539730
थर्ड जेंडर - 2
2014 के नतीजे
जनक राम (भाजपा): 478773
डॉ. ज्योति भारती (कांग्रेस): 191837
अनिल कुमार (जदयू): 100419
जीत-हार का अंतर : 286936
2009 के नतीजे
पूर्णमासी राम (जदयू): 200019
अनिल कुमार (राजद): 157548
जनक राम (बसपा): 47544
जीत-हार का अंतर: 42471
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप