Move to Jagran APP

Goplaganj Election Result 2019: डॉ. आलोक ने जीती गोपालगंज सीट, जानें किसे मिले कितने मत

Goplaganj Election Result 2019 गोपालगंज में जदयू के डॉ. आलोक कुमार सुमन को जीत मिली है। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 05:07 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 05:07 PM (IST)
Goplaganj Election Result 2019: डॉ. आलोक ने जीती गोपालगंज सीट, जानें किसे मिले कितने मत
Goplaganj Election Result 2019: डॉ. आलोक ने जीती गोपालगंज सीट, जानें किसे मिले कितने मत

गोपालगंज, जेएनएन। गोपालगंज संसदीय (सुरक्षित) सीट पर इस बार जदयू के डॉ. आलोक कुमार सुमन का परचम लहराया है। डॉ. आलोक ने महागठबंधन में राजद के सुरेंद्र राम उर्फ महान को 286424 मतों से हरा दिया है। डॉ. आलोक कुमार सुमन को 568150 मत मिले। जबकि सरेंद्र राम उर्फ महान को 281716 मतों से संतोष करना पड़ा।

loksabha election banner

कभी रहा था कांग्रेस का गढ़

पश्चिम में उत्तर प्रदेश के देवरिया व कुशीनगर जनपद की सीमा से लगा तथा गंडक नदी के किनारे बसा गोपालगंज पूर्णत: खेती पर आधारित है। वर्ष 2009 से यह संसदीय क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। पूर्व में यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा। यहां वर्ष 1962 से 1977 तक लगातार चार बार कांग्रेस के द्वारिकानाथ तिवारी सांसद चुने गए। 1980 में कांग्रेस के नगीना राय सांसद बने। 2009 में जदयू के पूर्णमासी राम सांसद चुने गए। मोदी लहर में 2014 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के जनक राम सांसद चुने गए। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी का गोपालगंज गृह जनपद है।

किसे मिले कितने मत

वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में गोपालगंज की सीट भाजपा के खाते में आई थी। यहां से जनक राम का निर्वाचन हुआ था। जनक को 478773 वोट मिले थे। बीजेपी के कंडीटेड ने डॉ. ज्योति भारती को 286936 वोटों से हराया था। डॉ. ज्योति भारती कांग्रेस के टिकट से चुनाव मैदान में थीं। 2019 के लोकसभाचुनाव में डॉ. आलोक कुमार सुमन को 568150 मत मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे सरेंद्र राम उर्फ महान को 281716 मतों से संतोष करना पड़ा।

2019 के नतीजे

डॉ. आलोक कुमार सुमन (JDU) 568150

सरेंद्र राम उर्फ महान (महागठबंध) 281716

जीत-हार का अंतर 286424

2014 के नतीजे

जनक राम (भाजपा): 478773 

डॉ. ज्योति भारती (कांग्रेस): 191837 

अनिल कुमार (जदयू): 100419

जीत-हार का अंतर : 286936 

2009 के नतीजे

पूर्णमासी राम (जदयू): 200019

अनिल कुमार (राजद): 157548

जनक राम (बसपा): 47544

जीत-हार का अंतर: 42471

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.