बिहार: सिवान में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक दर्जन लोग घायल
सिवान जिले में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। पूरा इलाका पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 04:43 PM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 11:32 PM (IST)
style="text-align: justify;">सिवान [जेएनएन]। बड़हरिया-गोपालगंज रोड स्थित बड़हरिया ईदगाह समीप सरकारी जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में मंगलवार की दोपहर तनाव हो गया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। इस पथराव में करीब दो घंटे तक दोनों तरफ से उपद्रवियों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर फेंका। इस पथराव में एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर जैसे ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची पुलिस की गाड़ी पर भी दोनों तरफ से उपद्रवियों ने पथराव किया। बाद में एसपी नवीन चंद्र झा ने स्थिति का जायजा लिया। दोनों गांवों में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। किसी भी पक्ष से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बताया जाता है कि उक्त भूमि के कुछ हिस्से को एक पक्ष कब्रिस्तान बताता है तो दूसरा पक्ष बाजार समिति की भूमि। दोनों पक्षों को समझाते हुए सीओ वकील सिंह और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने अंचल अमीन और प्राइवेट अमीन से अमानत कर तय किया कि बाजार समिति की भूमि छोड़ कर बाकी भूमि पर कब्रिस्तान की रहेगी। दोनों पक्षों ने स्वीकार भी कर लिया।
मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक पक्ष के लोगों द्वारा कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने के लिए राजमिस्त्री और मजदूर बुलाया गया था। सभी कब्रिस्तान वाली भूमि पर पहुंचे और काम शुरू करा दिया। इसी बीच दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे और बाजार समिति की भूमि पर भी कब्जा कर चहारदीवारी उठाने का आरोप लगाने लगे। विरोध के बाद खानपुर के ग्रामीणों काम रोक दिया।
इसकी खबर मिलते ही बड़हरिया कुरैशी मोहल्ले के लोग वहां पहुंचकर बाजार समिति की भूमि को कब्रिस्तान की जमीन बताकर दीवार उठाने की जिद करने लगे। तब बड़हरिया गांव के लोग भी वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे और भगदड़ मच गई। घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। छापेमारी के दौरान दोनों पक्षों से दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस छावनी में तब्दील हुए बड़हरिया के कई गांव
पत्थरबाजी की घटना के बाद बड़हरिया पुरानी बाजार, कुरैशी मोहल्ला, खानपुर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिए गए हैं। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोग गिरफ्तारी के डर से घर छोड़ हुए फरार हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें