Move to Jagran APP

बिहार में किसानों को मेहनत करते देख DM ने उठा ली हंसुली, कटाई कर निकाला 16 किलो धान

गोपालगंज में जिलाधिकारी अरशद अजीज ने हंसुली लेकर एक किसान के खेत में तैयार धान की फसल काटी। इस दौरान दस मीटर गुणा पांच मीटर में 16 किलो 400 ग्राम धान की उपज मिली। डीएम के इस कार्य से किसानों का हौसला बढ़ा है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 07:09 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 07:09 PM (IST)
बिहार में किसानों को मेहनत करते देख DM ने उठा ली हंसुली, कटाई कर निकाला 16 किलो धान
गोपालगंज के छवही तकी गांव में धान कटनी करते जिलाधिकारी अरशद अजीज।

गोपालगंज, जेएनएन। बिहार के गोपालगंज में मंगलवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। मांझागढ़ प्रखंड के छवही तकी गांव में किसान तो खेतों में रोज की तरह काम कर ही रहे थे पर इनके साथ जुटे थे शर्ट-पैंट पहने अधिकारी। खुले आसमान के नीचे धूप के बीच ये काम करने वाले कोई और नहीं बल्कि जिले के डीएम थे। गांव पहुंचे जिलाधिकारी अरशद अजीज ने हंसुली लेकर एक किसान के खेत में तैयार धान की फसल काटी। इस दौरान दस मीटर गुणा पांच मीटर में 16 किलो 400 ग्राम धान की उपज मिली। कटनी तथा उपज का वजन कराने के बाद जिलाधिकारी ने किसान को अच्छी उपज के लिए बधाई भी दी। जिलाधिकारी के इस कार्य से किसानों का हौसला बढ़ा है। 

loksabha election banner

राजेंद्र मसूरी प्रजाति के धान की खेती

बताया जाता है कि छवही तकी गांव निवासी किसान सिदेश्वर सिंह ने अपने खेत में राजेंद्र मसूरी प्रजाति के धान की खेती की है। फसल पककर तैयार हो गई है। किसान धान की फसल की कटनी करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार को जिलाधिकारी अरशद अजीत कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ छवही तकी गांव पहुंच गए। डीएम ने हंसुली लेकर किसान सिदेश्वर सिंह के खेत में तैयार धान की फसल की कटनी की।

फसल के बाद किया गया वजन

जिलाधिकारी अरशद अजीज द्वारा कटनी के बाद फसल का वजन किया गया। दस मीटर गुणा चार मीटर में 16 किलो 400 ग्राम धान की उपज मिली। अच्छी उपज देखकर जिलाधिकारी ने किसान सिदेश्वर सिंह को बधाई दी। इस मौके पर डीएम ने कहा कि सरकार किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रही है।जिसका लाभ लेकर किसान उन्नत तरीके से खेती कर अपनी फसल की उपज बढ़ा सकते हैं।। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी डॉ.वेदनारायण सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवींद्र बैठा, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी नीरज कुमार, किसान सलाहकार सुमन कुमार सहित तमाम किसान मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.