Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी पर बिहार के मंत्री का विवादित बयान: सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलता

बिहार में नेताओं के विवादित बोल कम नहीं हो रहे हैं। अब नया मामला नीतीश सरकार में शामिल मंत्री विनोद नारायण झा का है। उन्होंने प्रियंका गांधी को नवसिखुआ बताया है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 03:29 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 03:25 PM (IST)
प्रियंका गांधी पर बिहार के मंत्री का विवादित बयान: सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलता
प्रियंका गांधी पर बिहार के मंत्री का विवादित बयान: सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलता
पटना, जेएनएन। बिहार में नेताओं के विवादित बोल कम नहीं हो रहे हैं। अब नया मामला नीतीश सरकार में शामिल मंत्री विनोद नारायण झा का है। मंत्री विनोद नारायण झा ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने प्रियंका गांधी को नवसिखुआ बताते हुए कहा कि सुंदर चेहरा पर वोट नहीं मिलता है। इस बयान के बाद कांग्रेस खेमे में सियासत तेज होना तय माना जा रहा है।    

मिल रही जानकारी के अनुसार मंत्री विनोद नारायण झा से मीडिया ने प्रियंका गांधी के पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर सवाल पूछा। इसी पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अभी नौसीखुआ है। उनको राजनीति की कोई जानकारी नहीं है। 

loksabha election banner

मंत्री विनोद झा यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस गलतफहमी में है। वह समझ ले कि सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलता है। बहरहाल राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस खेमे में सियासत तेज होना तय माना जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.