बिहार में पिता को बांध बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, फिर वायरल हुआ एक और गंदा वीडियो
बिहार के किशनगंज में एक युवती तथा नालंदा में एक लड़की से साथ हुई घटनाओं को जान कर आप कांप जाएंगे। इन घटनाओं को एक बार फिर बिहार को शर्मसार कर दिया है।
By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 09:55 AM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 08:18 PM (IST)
पटना [जागरण टीम]। पिता के सामने बेटी से सामूहिक दुष्कर्म तथा सरेआम सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश व छेड़खानी का वीडियो बना वायरल करने के दो मामलों से बिहार फिर शर्मसार हुआ है। किशनगंज में पिता को पेड़ से बांधकर उसके सामने बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उधर, नालंदा में एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई तथा इस दौरान छेड़खानी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया।
किशनगंज में समूहिक दुष्कर्म के मामले के सभी नामजद आरोपित फरार हैं। दूसरी ओर नालंदा पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म की कोशिश व छेड़खानी के वीडियो मामले के चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती को अगवा कर पिता के सामने सामूहिक दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज के एक गांव की युवती के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे पूर्व अपराधियों ने युवती के पिता को घटनास्थल के सामने ही पेड़ से बांध दिया। मामले में युवती और परिजन के बयान के आधार पर दो बिजली मिस्त्रियों समेत छह के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।
आरोप है कि आरोपित लोग पानी पीने के बहाने घर में घुस गए और युवती को घर से 500 मीटर की दूर एकांत में खींच ले गए। उसे बचाने निकले पिता को वहीं पेड़ से बांध दिया। इसके बाद पिता की आंखों के सामने ही युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपितों ने बाप-बेटी को घटना की जानकारी किसी को देने पर हत्या की धमकी देकर छोड़ दिया।
घटना की अगली सुबह में युवती व परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने फैज आलम (21), अब्दुल मन्नान (27), कालू (27), कासिम (35), तकसीर (24) व मु. अंसार (35) के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस बीच एसपी कुमार आशीष ने युवती व उसके परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली है।
लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, छेड़खानी का वीडियो वायरल
उधर, बिहार के नालंदा के हिलसा में भी एक
लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। बताया जाता है कि चार युवकों ने एक लड़की को सरेआम पकड़कर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उन्होंने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। इस बीच लड़की छोड़ देने की गुहार लगाती रही।
युवकों ने इस घटना का वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर नालंदा के ,,सपी ,एसके पोरिका ने इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जांच व कार्रवाई का आदेश दिया है। इस बीच गुरुवार को पुलिस ने घटना के चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार में पहले भी वायरल हो चुके ऐसे वीडियो
विदित हो कि नालंदा में बीते दिनों छेड़खानी का ऐसा ही एक और वीडिया वायरल हुआ था। बिहार की बात करें तो हाल के दिनों में जहानाबाद, कैमूर व मोतिहारी सहित कई और जगह भी ऐसे अश्लील वीडियो वायरल किए जा चुके हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें