माले की रैली में PM मोदी के जाने का ऐलान, गठबंधन पर दीपंकर ने कही ये बात
भाकपा माले की ओर से गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाजपा की सरकार उखाड़ फेंकने का संकल्प दुहराया गया।
By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 09:43 AM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 11:32 PM (IST)
पटना [राज्य ब्यूरो]। भाकपा माले की गुरुवार को गांधी मैदान में आयोजित 'भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ' रैली में प्रदेश के दूर-दराज इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए। पूरा गांधी मैदान लाल झंडे से पटा हुआ था। रैली में माले के कई नेताओं ने शिरकत की। रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने का एेलान है।
पीएम मोदी व सीएम नीतीश पर तीखा हमला
गांधी मैदान में गुरुवार को 'भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ' रैली को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पांच साल पूर्व इसी मैदान पर हुंकार रैली आयोजित कर नरेंद्र मोदी ने अपने आने का एेलान किया था। हमारी यह रैली उनके सत्ता से जाने का एेलान है। उनका प्रधानमंत्री बनना देश के लिए एक हादसा है। नीतीश कुमार भी नरेंद्र मोदी के योगी आदित्यनाथ जैसे चेलों की राह पर चल रहे हैं।
सम्मानजनक सीटें मिलें तो महागठबंधन को तैयार
दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा को हटाने का न्योता अभी पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश को मिला है। वहां चुनाव होने हैं। हम वहां की जनता से अपील करते हैं कि भीड़ द्वारा हिंसा, किसानों पर गोली चलाए जाने एवं आदिवासियों पर जुल्म आदि का बदला ले लीजिए। बिहार में हम भी तैयारी कर रहे हैं।
दीपंकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन बनाने का प्रयास होगा, लेकिन हम अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे। हमें सम्मानजनक सीटें मिलेंगी तभी तैयार होंगे। भले महागठबंधन बने या नहीं, हमारा टारगेट बिहार में सभी सीटों पर भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों को हराना है।
सरकार के मुखिया अपराधियों के सामने नतमस्तक
उन्होंने भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का कड़ी धूप में यहां खड़ा रहना इस बात का संकेत है कि जनता ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। दीपंकर भट्टाचार्य ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, अपराध की बढ़ती घटनाओं का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया अपराधियों के सामने नतमस्तक हैं। नीतीश कुमार को 2015 में भाजपा के खिलाफ जो जनादेश मिला, उसके साथ उन्होंने विश्वासघात किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें