हैप्पी बर्थ-डे पर निरहुआ ने दिया ड्रीम गर्ल को खास तोहफा, जानिए
दिनेशलाल यादव निरहुआ ने शुभी शर्मा के जन्मदिन पर उनकी सबसे बड़ी इच्छा पूरी कर दी है। जानिए क्या थी शुभी शर्मा की इच्छा....
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी सिनेमा की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा के जन्मदिन पर उनकी मुंह मांगी मुराद पूरी हो गई।शुभी का सपना था कि वे भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के अपॉजिट फिल्म करना चाहती हैं। शुभी शर्मा अकसर अपने इंटरव्यू में ये बात कहा करती थीं कि वे उनके साथ काम करना चाहती हैं।
हालांकि वे कई फिल्मों में उनके साथ काम कर चुकी हैं लेकिन वे उनके साथ बतौर हीरोइन काम करने का इरादा रखती थीं। निरहुआ एंटरटेनमेंट उनकी इस इच्छा को पूरा कर दिया है।
निर्माता प्रवेश लाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म 'बॉर्डर' की शूटिंग खत्म होने के बाद 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
इस फिल्म में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के अपॉजिट यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे के साथ-साथ ड्रीम गर्ल कही जाने वाली शुभी शर्मा भी है। लेखक निर्देशक मंजुल ठाकुर की इस फिल्म के डायलॉग अरविंद तिवारी ने लिखे हैं।
फिल्म में जुबली स्टार निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा, संजय पांडे, किरण यादव, श्वेता वर्मा, समर्थ चतुर्वेदी, संजना सिंह और राजवीर सिंह मेन रोल में हैं।
बहरहाल , शुभी शर्मा ने प्रवेश लाल यादव और जुबली स्टार निरहुआ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा कुछ हो ही नही सकता है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी सुपरहिट है, देखना यह है कि ड्रीमगर्ल के साथ उनकी जोड़ी क्या तहलका मचाती है।