Move to Jagran APP

राहुल की रैली पर महागठबंधन में अलग-अलग सुर, NDA ने बताया फ्लॉप

राहुल गांधी की रैली को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारे में सियासत तेज हो गई है। विपक्ष तो तंज कस ही रहे हैं, महागठबंधन के नेताओं के भी सुर एक नहीं हैं। हम नेता ने जमकर निशाना साधा है

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 04:32 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 10:36 PM (IST)
राहुल की रैली पर महागठबंधन में अलग-अलग सुर, NDA ने बताया फ्लॉप
राहुल की रैली पर महागठबंधन में अलग-अलग सुर, NDA ने बताया फ्लॉप

पटना [जेएनएन]। बिहार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली हो गई। वे दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए। लेकिन उनकी रैली को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारे में सियासत तेज हो गई है। एनडीए तो इसकांग्रेस की रैली को फ्लॉप बता ही रहे हैं, महागठबंधन में भी इसे लेकर नेताओं के अलग-अलग सुर निकल रहे हैं। खासकर महागठबंधन में शामिल हम नेता दानिश रिजवान ने भी रैली को फ्लॉप बताया है। हालांकि रैली के दौरान हम के मुखिया जीतनराम मांझी मंच पर काबिज थे। उधर राजद ने एनडीए नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि राहुल व तेजस्‍वी के बढ़ते कदम से विरोधी डर गए हैं। 

loksabha election banner

हम नेता दानिश रिजवान ने दिखाई नाराजगी 

राहुल गांधी की रैली पर हम पार्टी के प्रवक्‍ता दानिश रिजवान ने कड़ा प्रहार किया है। उन्‍होंने रैली की अव्यवस्था पर तंज कसा है। उन्‍होंने कहा कि जब व्यवस्था नहीं कर सकते हैं तो रैली नहीं करनी चाहिए। उन्‍होंने इशारों ही इशारों में इसे फ्लॉप बताया। 

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने राहुल पर कसा तंज

उधर भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष नित्‍यानंद राय ने कहा कि राहुल झूठ की राजनीति करते हैं। उनकी राजनीति झूठ व अफवाह की बुनियाद पर खड़ी है। नित्‍यानंद राय रविवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित सभा के दाैरान ही राहुल की रैली पर तंज कसा तथा इसे फ्लॉप बताते हुए कहा कि बिहार में लोकसभा चुनाव में एनडीए 40 में से 40 सीटें जीतेगा। 

जदयू ने जन आकांक्षा रैली को बताया फ्लॉप 

उधर नीतीश सरकार में शामिल मंत्री जयकुमार सिंह ने राहुल की रैली को फ्लॉप बताते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि खोदा पहाड़ और निकली चुहिया, कुछ ऐसी ही रही कांग्रेस की रैली। उधर जदयू प्रवक्‍ता अजय आलोक ने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में चार कंधे नहीं मिलेंगे। कांग्रेस का अंतिम दिन चल रहा है। 

लाेजपा ने कहा, अपना अस्तित्‍व बचा रही है कांग्रेस 

लोजपा संसदीय दल के नेता व जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस उत्‍तर प्रदेश की तरह अब बिहार में भी अपना अस्तित्‍व बचाने में लगी है। इसलिए वह गठबंधन करके चुनाव लड़ना चाह रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस में सच में ही दम है तो वह अकेले चुनाव लड़े, पता चल जाएगा। 

राजद ने किया एनडीए पर प्रहार 

वहीं राजद विधायक एज्‍या यादव ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्‍वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी घबरा गए हैं। उन्‍हें चुनाव में हार का डर सताने लगा है। उन्‍होंने कहा कि इसी डर की वजह से एनडीए नेता अल-बल बयान दे रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि बिहार व देश से एनडीए का सफाया हो जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.