धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पटना में छात्रों का जश्न, कहा- जीत गए हम
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET पेपर लीक मामले पर छात्रों के विरोध के बीच इस्तीफा दे दिया। उनके ...और पढ़ें

झंडा फहराकर जीत का मनाया जश्न
HighLights
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया।
NEET पेपर लीक मामले पर छात्रों का विरोध।
पटना में छात्रों ने मनाया जीत का जश्न।
डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे छात्रों के विरोध के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा पत्र भेज दिया।
जीत गए हम
छात्र संगठनों ने 20 जून से परीक्षा प्रणाली में सुधार, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया था।
डाकबंगला पर गूंजे 'जीत गए' के नारे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही पटना के डाकबंगला पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। CJP के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने छात्रों को इस्तीफे की जानकारी दी।
छात्रों ने ताली बजाकर नारेबाजी की
जैसे ही उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है, छात्र ताली बजाने और नारेबाजी करने लगे।
छात्रों ने कहा कि यह उनकी एकजुटता की जीत है। गांधी मैदान में मनाया जश्न इस्तीफे के बाद बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान पहुंचे और वहां मिठाइयां बांटीं।
वहीं दिल्ली में अभिजीत दीपके ने कहा, 'यह इस्तीफा सबूत है कि अगर हम डरें नहीं और सरकार के सामने झुकें नहीं तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं।'
प्रदर्शनकारी छात्रों ने इसे आंदोलन की पहली जीत बताया। प्रधान ने त्यागपत्र में दी सफाई धर्मेंद्र प्रधान ने अपने त्यागपत्र में लिखा, 'पिछले 10 दिन का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुखी है।
यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। छात्रों के प्रदर्शन का राष्ट्रविरोधी ताकतें लाभ न उठाएं, इसलिए मैंने इस्तीफा दिया है।
