समान काम का मिले समान वेतन
एक दिवसीय हड़ताल के तहत बुधवार को अलग-अलग प्रखंडों में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
जाटी, पटना : एक दिवसीय हड़ताल के तहत बुधवार को अलग-अलग प्रखंडों में आशा कार्यकर्ताओं ने समान काम के लिए समान वेतन समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
फुलवारीशरीफ स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रीमा कुमार की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ताओं ने काम बंद हड़ताल की। प्रदर्शन के बाद सभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए रीना कुमारी ने कहा कि 27 जनवरी को जेल भरो और एक फरवरी को आशा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर गलत नीतियों का विरोध करेंगे। मौके पर अनीता कुमारी, रूबी कुमारी, मुन्नी कुमारी, शैल कुमारी, बसंती कुमारी, किरण कुमारी आदि मौजूद रहे।
रेफरल अस्पताल में जड़ा ताला बिहटा में बुधवार को दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय हड़ताल के दौरान पीएचसी में ताला जड़ कर काम प्रभावित कर दिया। आशा कार्यकर्ता का तेवर देख ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और कर्मचारी वहां से चले गए। आशा कार्यकर्ताएं सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे थे।
मसौढ़ी : चिकित्सा एवं जनस्वास्थ कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को संघ के सदस्य हड़ताल पर रहे। वक्ताओं ने केंद्र की जनविरोधी व सूबे की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने 28 जनवरी से 2 फरवरी तक साकेतिक हड़ताल और 29 जनवरी को सिविल सर्जन के समक्ष प्रदर्शन के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर संघ के प्रखंड सचिव रामेश्वर प्रसाद, आशा मंत्री रिंकू कुमारी, यशोदा देवी, मीरा सिन्हा, शीला कुमारी, रेखा पाडेय सरिता कुमारी, मंजू कुमारी आदि मौजूद रहे।
पालीगंज : बिहार चिकित्सा एवं न स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य शाखा के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने मागों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्रदर्शन किया। मौके पर अजय कुमार, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, मंत्री श्यामदेव प्रसाद सिंह, आशा के मंत्री निर्मला कुमारी, ममता के मंत्री श्यामफूल देवी आदि मौजूद थे।