दीपावली फेस्ट से रोशन होगा त्योहार
शहर के क्लब और महिला कॉलेजों ने तैयार की दीपावली की रूपरेखा। दीपावली को खास बनाने के लिए अ
शहर के क्लब और महिला कॉलेजों ने तैयार की दीपावली की रूपरेखा
दीपावली को खास बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिसके लिए शहर के विभिन्न क्लबों और कॉलेजों की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में लोग जुटे हैं। रोशनी के त्योहार में चार चांद लगाने के लिए हर कोई अपने-अपने तरीकों से तैयारियां कर रहा है।
----------------------------
मगध महिला में पांच को दीपावली फेस्ट
इस बार मगध महिला कॉलेज में छात्राओं के बीच पांच नंवबर को दीपावली फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्राओं के लिए तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान छात्राएं मस्ती और मनोरंजन के माहौल में कार्यक्रम को इंज्वाय करेंगी। कॉलेज की प्राचार्या शशि शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजन छात्राओं को उनकी संस्कृति और सभ्यता से जोड़ते हैं। हमारी कोशिश है कि छुंट्टी के पहले हम एक अच्छा माहौल बनाकर छात्राओं को विदा करें। ताकि त्योहार की याद बनी रहे।
लायंस क्लब सेनोरिटा करेगा दीपावली पर धमाका
इस बार तीन नंवबर को होटल मौर्या में लायंस क्लब ऑफ सेनोरिटा द्वारा दीपावली फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक हजार रुपये खर्च कर इंट्री लेनी होगी। लायंस क्लब सेनोरिटा की शालिनी ने बताया कि आयोजन के दौरान पटनावासियों के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम होंगे। आयोजन में लकी ड्रा भी निकाला जाएगा साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
बच्चों के साथ इनरव्हील पटना बांटेगा खुशियां
इनर व्हील क्लब ऑफ पटना चार नंवबर को सरकारी स्कूलों के बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां बांटेगा। क्लब की अध्यक्ष विभा चरण पहाड़ी ने बताया कि इस बार की दीपावली स्कूली बच्चों के साथ मनाई जाएगी। इसके साथ ही क्लब द्वारा बच्चों के बीच रंगोली और तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिससे बच्चों और उनके शिक्षकों के लिए कई तरह के और भी आयोजन होने वाले हैं। साथ ही आने वाले समय में पटना के कई सारे क्लब, जेडी वीमेंस कॉलेज और अरविंद महिला कॉलेज में भी त्योहार को देखते हुए आयोजन किए जाएंगे।