Move to Jagran APP

डांसर से छेड़खानी करने चेंजिंग रूम में घुस गया मुखिया, विरोध करने पर मार दी गोली

पटना के एक गांव में शादी समारोह के दौरान एक मुखिया ने डांसर के साथ अश्लील हरकत की। डांसर के विरोध करने पर गुस्‍साए मुखिया ने उसे गोली मार दी। जानिए पूरा मामला इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 13 May 2018 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 13 May 2018 04:23 PM (IST)
डांसर से छेड़खानी करने चेंजिंग रूम में घुस गया मुखिया, विरोध करने पर मार दी गोली
डांसर से छेड़खानी करने चेंजिंग रूम में घुस गया मुखिया, विरोध करने पर मार दी गोली

पटना [जेएनएन]। देर रात शादी समारोह में चल रहे नाच-गाने के दौरान गांव का मुखिया ने चेंजिंग रूम में घुसकर कर डांसर के साथ छेड़छाड़ की। डासंर ने जब विरोध किया तो उसने गोली मार दी। घायल डांसर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना राजधानी के मसौढ़ी थाना क्षेत्र की खरांट पंचायत के जगदीशपुर गांव में हुई।

loksabha election banner

घायल डांसर के बयान पर मुखिया पिंकू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, आरोपित मुखिया ने गोली चलाने की घटना से इन्कार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी में झारखंड से आई थी डांसर

जानकारी के मुताबिक खरांट पंचायत की मुखिया जगदीशपुर निवासी सरोज देवी की दूसरी बेटी कुमारी सोनी की शादी थी। इसके लिए नीमचक बथानी से बरात आई थी। खलिहान में बरातियों के लिए नाच-गाने के कार्यक्रम आयोजन किया गया था, जिसमें हटिया (झारखंड) की डांसर अपनी टीम के साथ आई थी। पंचायत के मुखिया पिंकू कुमार ने डांसर के साथ अश्लील हरकत की। उसने इसका विरोध किया तो गोली चला दी।

छेड़खानी का विरोध करने पर मारी गोली

नाच-गाना के दौरान देर रात जब डांसर चेंजिंग रूम में गई तो मौका देखकर मुखिया भी अंदर घुस गया। आरोप है कि उसने डांसर के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसका डांसर ने विरोध शुरू कर दिया। इससे मुखिया को गुस्‍सा आ गया। उसने कमर से पिस्‍टल निकालकर डांसर को गोली मार दी।

दो दिनों बाद भी घायल की हालत गंभीर

गोली लगने से जख्मी डांसर बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसे ग्रामीण अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। वहां घटना के दूसरे दिन भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.