Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण को जागरण की पहल, 'पौधे लगाएं-वृक्ष बचाएं' अभियान का किया आगाज

दैनिक जागरण ने बिहार में पौधे लगाएं-वृक्ष बचाएं अभियान शुरू किया है। बुधवार को से आरंभ यह अभियान 10 दिनों तक चलेगा।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 10:09 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 10:49 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण को जागरण की पहल, 'पौधे लगाएं-वृक्ष बचाएं' अभियान का किया आगाज
पर्यावरण संरक्षण को जागरण की पहल, 'पौधे लगाएं-वृक्ष बचाएं' अभियान का किया आगाज

पटना [जागरण टीम]। प्रदेश को और हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से दैनिक जागरण की ओर से बुधवार को लाखों पौधे लगाए गए और वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया गया। सभी 38 जिलों में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जिलाधिकारियों समेत प्रमुख हस्तियों ने दैनिक जागरण के 'पौधे लगाएं-वृक्ष बचाएं' अभियान में शिरकत की और पौधे लगाए। बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी इन कार्यक्रमों में शामिल हुए। दो साल पहले भी दैनिक जागरण ने पौधरोपण अभियान चलाकर पूरे प्रदेश में करीब लाखों  पौधे लगाए थे। इस वर्ष भी 28 जुलाई तक प्रदेश भर में लाखों पौधे लगाए जाएंगे।

loksabha election banner

पटना में मंत्री-विधायकों ने लगाए पौधे

राजधानी पटना में इस अभियान का आगाज कंकड़बाग स्थितएमआइजी पार्क में किया गया, जिसमें शिक्षामंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा, खाद्य आपूर्ति एवं संरक्षण मंत्री मदन सहनी, महापौर सीता साहू, विधायक संजीव कुमार चौरसिया एवं पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार सिंह समेत कई हस्तियों ने पौधरोपण किया। भगवान बुद्ध की भूमि गया में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान भी शरीक हुए और अभियान की सराहना की। सभी ने पौधे लगाने और वृक्ष बचाने का संकल्प लिया।

उपमुख्यमंत्री मोदी ने बांका में किया पौधरोपण

बांका में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बढ़ौना मध्य विद्यालय में पौधरोपण किया। उनके साथ पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा, भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, विधान पार्षद डॉ एनके यादव, बेलहर विधायक गिरधारी यादव, डीएम कुंदन कुमार, एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने भी वृक्षारोपण किए। बांका जिले में करीब 1500 पाधे लगाए गए।

भागलपुर में कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने जयप्रकाश उद्यान में पौधरोपण कर इस अभियान का आगाज किया। भागलपुर जिला मुख्यालय सहित 16 प्रखंडों में बीडीओ, सीओ व  शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों के नेतृत्व में गुरुवार को लगभग 50,000 पौधे लगाए गए।

उप मुख्यमंत्री के अलावा तीन मंत्री, एक विधायक, एक प्रमंडलीय आयुक्त, एक डीआइजी, मुंगेर विवि के कुलपति, पांच डीएम, पांच एसपी, तीन मेयर, उप मेयर सहित कई गणमान्य लोग अभियान में शामिल हुए। खगडिय़ा में सूबे के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने सागवान के पौधे लगाए।

उत्तर बिहार में सैकड़ों आयोजन हुए

उत्तर बिहार में 100 से अधिक आयोजन हुए जिनमें पांच हजार से अधिक पौधे रोपे गए। उत्तर बिहार के जिलों के सात डीएम और पांच एसपी इन कार्यक्रमों में पहुंचे। मुजफ्फरपुर में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने भाग लिया। नरकटिया के डॉ. शमीम अहमद, फुलपरास की गुलजार देवी, लौकहा के लक्ष्मेश्वर राय, सीतामढ़ी के सुनील कुमार कुशवाहा, बाजपट्टी की रंजू गुप्ता, केवटी के डॉ. फराज फातमी, बेनीपुर के सुनील चौधरी, गायघाट के महेश्वर यादव, मीनापुर के राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव और कुढऩी विधायक केदार गुप्ता की भागीदारी रही। एक विधान पार्षद दिलीप राय ने भी पौधे लगाए।

केबीसी विजेता सुशील कुमार ने भी पौधे लगाए। सुपौल में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बच्चों ने हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। सहरसा में आपदा प्रबंधन एवं लघु सिंचाई मंत्री दिनेश चंद्र यादव एवं डीएम शैलजा शर्मा ने शिरकत की। बेतिया में चंपारण प्रक्षेत्र के डीआइजी ललन मोहन प्रसाद, एसपी जयंतकांत, जिला परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र झा ने पौधे लगाए। फारबिसगंज में विधायक विद्यासागर केसरी, कटिहार में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक तारकिशोर प्रसाद, पूर्णिया में जिलाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने पर्यावरण प्रेमियों का हौसला बढ़ाया।

बोधगया में सूत्त पाठ के जरिए पेड़ बचाने का संकल्प

बोधगया में बौद्ध भिक्षुओं ने सूत्त पाठ के जरिए पेड़ बचाने का संकल्प लिया। पौधरोपण की शुरुआत बिहार टूरिज्म परिसर से हुई, जहां बौद्ध भिक्षुओं ने सूत्त पाठ से माहौल को धार्मिक बना दिया। स्पेन, जर्मनी, जापान आदि देशों के मेहमानों ने भी पौधे लगाकर अपनी यादें छोड़ीं। स्थानीय विधायक कुमार सर्वजीत भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.