रात में हैवान बन जाता था पति, अश्लील वीडियो दिखा पत्नी को करता था प्रताड़ित, फिर
हैवान पति अश्लील वीडियो दिखाकर पत्नी को प्रताड़ित करता था। नहीं देखने पर मारपीट करता था। इतना ही नहीं वह पत्नी को सामूहिक दुष्कर्म के लिए नेपाल ले जाने की जिद कर रहा था। जानिए..
पटना, जेएनएन। पति अश्लील वीडियो देखने का आदी था और पत्नी को भी जबरन दिखाकर उसके साथ वैसा ही करने का दबाव बनाता था। पत्नी मना करती थी तो उसे बुरी तरह से मारता-पीटता था। उसने अश्लील वीडियो दिखाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कराने की बात करता था और इसके लिए वह उसे नेपाल चलने का दबाव बनाने लगा था। पत्नी किसी तरह उसकी चंगुल से भाग निकली और रो-रोकर अपनी मां को ये बात बताई।
सोमवार को पीड़ित महिला अपने माता-पिता के साथ बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाने पहुंची और रोते हुए आपबीती सुनाई। उसकी बातें सुनकर बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी और जांच टीम सहरसा भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को अगर उसका पति नहीं आया तो पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा जाएगा।
पीडि़ता की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी नौ दिसंबर 2010 में सहरसा में एक कारोबारी से हुई। शादी के कुछ ही दिन बाद से उसके साथ मारपीट की जाने लगी। वह चुप रहकर सब सहती रही। यह क्रम करीब तीन साल तक चलता रहा। उसके तीन साल और पांच साल के दो बेटे भी हैं।
मां ने बताया कि बीते जनवरी माह में पति उसपर नेपाल चलने का दबाव बनाने लगा। 25 जनवरी को किसी तरह भागकर पीड़िता अपने मायके पहुंची।
पीड़िता ने कहा कि शादी से पहले उसका पति चुपके-चुपके अश्लील वीडियो देखता था। शादी के कुछ माह बाद पत्नी पर भी अश्लील वीडियो देखने का दबाव बनाने लगा। पत्नी को वह जबरन अश्लील वीडियो दिखाने लगा और उसे वैसा ही करने के लिए बुरी तरह प्रताडि़त करने लगा था नहीं करने पर मारपीट करता था।