खुसरुपुर में खलिहान में लगी आग, तीन बीघा खेत में बोई फसल जली
खुसरुपुर प्रखंड के टिलहार गांव में सोमवार की देर रात आग लगने से लाखों रुपये की फसल जलकर राख हो गई।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 11:42 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 11:42 AM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना में आग लगी की घटना से एक बार फिर संपत्ति राख हुई है। इस बार हादसे को वारदात का अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना सोमवार की देर रात खुसरुपुर में घटी है। यहां खलिहान में आग लगने से लाखों रुपये की फसल जल गई है। पीड़ित ने अज्ञात लोगों पर जान बूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के मुताबिक खुसरुपुर प्रखंड के टिलहार गांव में लाल बाबू सिंह रहते हैं। लाल बाबू ने आरोप लगाया है कि सोमवार की देर रात अज्ञात लोगों ने उनके खलिहान में आग लगा दी। आग लगने से तीन बीघा खेत में बोया चना और मसूर जल गई। जली फसलल की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। लालबाबू ने अज्ञात लोगों पर जान बूझ कर आग लगने की आशंका जाहिर की है। विदित हो कि पटना में लगातार आगलगी की घटना हो रही है। आए दिन लोगों की संपत्ति राख हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें