Move to Jagran APP

बिहार: अररिया में दिनदहाड़े राजद नेता को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

दिन के उजाले में बेखौफ अपराधियों ने राजद नेता सुरेश पासवान को गोली मार दी और फरार हो गए। घटना फारबिसगंज के सिमराहा थानाक्षेत्र के सिमराहा कॉलोनी के पास की है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 31 Aug 2017 12:44 PM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2017 11:48 PM (IST)
बिहार: अररिया में दिनदहाड़े राजद नेता को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती
बिहार: अररिया में दिनदहाड़े राजद नेता को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

पटना [जेएनएन]। फारबिसगंज प्रखंड मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष सह राजद दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश पासवान को गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना फारबिसगंज-अररिया एनएच 57 पर सिमराहा रेणु गेट के समीप हुई। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

loksabha election banner

घायल सुरेश पासवान ने बताया कि वे फारबिसगंज स्थित आवास से बुलेट बाइक द्वारा अपने पैतृक घर आरटी मोहन जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे दो बाइक सवार अपराधियों ने उनपर गोली चला दी। अपराधियों ने तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उन्हें लगी। एक गोली उनकी बाइक में भी धंसी हुई है।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अररिया की ओर भाग निकले। अपराधी अपाचे बाइक से थे और एक चार चक्का वाहन से भी रेकी की जा रही थी। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने घायल सुरेश पासवान को इलाज के लिए जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सक डॉ. एनके सिंह एवं अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया। रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी हुई है। चिकित्सक ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अजीत कुमार सिंह व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने अस्पताल पहुंचकर पीडि़त से आवश्यक जानकारी ली। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। उधर, सुरेश को पूर्णिया से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। 

घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अपराधियों को पाताल से भी खोजकर निकाल लिया जाएगा। 

- अजीत कुमार

डीएसपी, फारबिसगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.