बिहार के बेगूसराय में दो युवकों की गला रेतकर हत्या, दोनों शव बरामद; इलाके में सनसनी
बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर दो युवकों की हत्या कर दी गई है। बलिया के जानीपुर इलाके की घटना है। दो युवकों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।
बेगूसराय, जेएनएन। बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर दो युवकों की हत्या कर दी गई है। बलिया के जानीपुर इलाके की घटना है। दो युवकों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिये हैं। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, लोगों की भीड़ भी जुट गई है। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग का मामला है। हालांकि अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस दूसरे थानों से संपर्क कर रही है। स्थानीय लोगों से भी इस बारे में जानकारी ली जा रही है।
जानकारी के अनुसार, युवकों की हत्या हंसुली जैसे धारदार हथियार से काट कर की गई है। दोनों युवक नूरजमापुर के बताए जाते हैं। मौके पर पहुंची बलिया पुलिस मृतकों की पहचान और मामले की पड़ताल में जुटी है। हत्या से आक्रोशित लोगों ने एनएच- 31 पर आवागमन बाधित कर हंगामा शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही बलिया एएसपी अंजनी कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जांच व आक्रोशित लोगों को समझाने में लगे हैं।