विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RJD MLA से मांगी 10 लाख की रंगदारी, मोबाइल नंबर 8544035865 से आया था कॉल

By Rajesh ThakurEdited By:
Published: Thu, 12 Sep 2019 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 09:05 PM (IST)

बिहार स्थित आरा के बड़हरा से राजद विधायक सरोज यादव (RJD MLA Saroj Yadav) के मोबाइल पर मैसेज कर 10 ...और पढ़ें

RJD MLA से मांगी 10 लाख की रंगदारी, मोबाइल नंबर 8544035865 से आया था कॉल
RJD MLA से मांगी 10 लाख की रंगदारी, मोबाइल नंबर 8544035865 से आया था कॉल

पटना, जेएनएन। बिहार स्थित आरा के बड़हरा से राजद विधायक सरोज यादव (RJD MLA Saroj Yadav) के मोबाइल पर मैसेज कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मैसेज करने वाले ने बैंक खाता संख्या- 08303211149637 आइएफएससी कोड नंबर यूसीबीए 0000830 (IFSC code number UCBA0000830) पर रकम डालने को कहा है। साथ ही हिदायत दी है कि पैसे नहीं दिए और पुलिस को खबर दी तो पूरे परिवार को बम व गोलियों से उड़ा देंगे। उक्त मैसेज मोबाइल नंबर- 8544035865 से भाकपा माओवादी नकुल के नाम पर भेजा गया है। 

राजद विधायक सरोज यादव ने बताया कि उनके मोबाइल पर बुधवार की रात टेक्स्ट मैसेज आया था। गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे मैसेज पर उनकी नजर पड़ी। मैसेज पढऩे के बाद तत्काल उन्होंने भोजपुर के एसपी, आइजी, मुख्य सचिव बिहार और मुख्यमंत्री के निजी सचिव को वाट्सएप और संदेश के जरिए सूचित किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक को तीन बार फोन किया गया, लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति ने रिसीव किया। उन्होंने सलाह दी कि संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएं। इसके बाद उनकी ओर से दानापुर थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। दरअसल, पटना में उनका आवास दानापुर थाना क्षेत्र के आरके पुरम कॉलोनी में है।

गौरतलब है कि 10 सितंबर की रात साढ़े नौ बजे विधायक के पैतृक गांव बड़हरा थाने के केशवपुर में भी गोलीबारी हुई थी। इसमें अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जिस नंबर से विधायक को धमकी भरा मैसेज आया है, उस नंबर की जांच कर धमकी देने वाले शख्स के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश हो रही है। इसकी भी जांच हो रही कि उक्त मोबाइल नंबर किसके नाम पर पंजीकृत है। इसके साथ पुलिस नंबर को सर्विलांस पर लेकर उसकी लोकेशन भी ट्रैस कर रही है।