Move to Jagran APP

बदमाशों ने हथियार के बल पर तालाब से मछली मारा, 12 लोगों पर प्राथमिकी

रवि अपने कुछ साथियों के साथ तालाब पर गए तो दर्जनों लोग मछली मार रहे थे। मछली मारने का विरोध किया तो 20 से 25 की संख्या में रहे हथियार बंद लोगों ने मारपीट पर उतारू हो गए। इतना ही नहीं जब मछली लेना चाहा तो मलिकपुर गांव के मंटू कुमार हाथ में बंदूक दिखाकर दो लाख कीमत की करीब 20 मन मछली लेकर फरार हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 01:46 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 01:46 AM (IST)
बदमाशों ने हथियार के बल पर तालाब से मछली मारा, 12 लोगों पर प्राथमिकी
बदमाशों ने हथियार के बल पर तालाब से मछली मारा, 12 लोगों पर प्राथमिकी

पटना। धनरुआ थाना अंतर्गत खोरमपुर गांव स्थित तालाब में दर्जन भर बदमाशों ने हथियार के बल पर दो लाख की मछली मारकर फरार हो गए। इस बाबत तालाब के देख रेख करने वाले रवि रंजन ने छह ज्ञात व आधा दर्जन अज्ञात पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना के कुशवन गांव के रवि रंजन ने खोरमपुर में मत्स्य विभाग के बंदोबस्ती के तहत तालाब ले रखा है और उसमें मछली पालन होता है। 2019 से 2024 तक तालाब का बन्दोबस्ती है तथा प्रतिवर्ष सरकार को राजस्व भी मिलता है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शनिवार की दोपहर तीन बजे जब रवि अपने कुछ साथियों के साथ तालाब पर गए, तो दर्जनों लोग मछली मार रहे थे। मछली मारने का विरोध किया, तो 20 से 25 की संख्या में रहे हथियार बंद लोगों ने मारपीट पर उतारू हो गए। इतना ही नहीं जब मछली लेना चाहा, तो मलिकपुर गांव के मंटू कुमार हाथ में बंदूक दिखाकर दो लाख कीमत की करीब 20 मन मछली लेकर फरार हो गए। मंटू के साथ मखदुमपुर निवासी भीम कुमार, नरेश प्रसाद, डोमन यादव, डीलर प्रसाद, चंदन यादव भी थे। इस बाबत थानेदार दीनानाथ सिंह ने बताया कि तालाब से मछली मारने का मामले में आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। तालाब से सरकार को राजस्व प्राप्ति होती है। छानबीन की जा रही है। वहीं इस घटना से तालाब मालिक परेशान और डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

loksabha election banner

-धनरुआ के खोरमपुर में दो लाख की मछली मारने की घटना

- तालाब से होती है सरकार को राजस्व की प्राप्ति, जांच शुरू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.